कांग्रेस की हार से निराश कार्यकर्ता ने उठाया ये कदम, तस्वीरें देखकर आप भी हो जायेंगे हैरान

देश के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पांचों राज्यों में कांग्रेस का सफाया हो गया है। वहीं उत्तर प्रदेश, मणिपुर में बीजेपी की सरकार बनी है तो वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अपनी सरकार बनाई है। कांग्रेस की हार के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं तो वहीं कांग्रेस के समर्थकों में भी काफी निराशा देखी जा रही है। इसी बीच मध्यप्रदेश के एक कांग्रेस के कट्टर समर्थक ने कांग्रेस को पांचो राज्य में मिली हार के बाद मुंडन करवा लिया, क्योंकि इन्होंने चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश को छोड़कर 4 राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया था, लेकिन वहां अपने ही दावों पर खरे नहीं उतरे तो उन्होंने इस तरह का कदम उठाया है।

google news

10 मार्च यानी गुरुवार को देश के पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए, जिसमें कांग्रेस को उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, मणिपुर और उत्तर प्रदेश में करारी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के एक कार्यकर्ता ने चुनाव से पहले घोषणा कर दी थी कि उत्तर प्रदेश को छोड़कर बाकी चार राज्य उत्तराखंड, गोवा ,पंजाब और मणिपुर में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वहां मुंडन करवा लेंगे और ऐसा ही हुआ चुनाव परिणाम में सरकार को पांचों राज्यों में हार मिली और उन्होंने अपना वादा निभाते हुए मुंडन करवाया है।

हार के बाद करवाया मंडल

राजगढ़ जिले के नरसिंहपुर क्षेत्र के लखनवास में रहने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता बाबूलाल मीणा पांच राज्यों में हुए चुनाव में उत्तर प्रदेश को छोड़कर चार राज्यों में कांग्रेस की जीत का दावा किया था, लेकिन 10 मार्च को घोषित परिणाम के अनुसार चारों राज्यों में कांग्रेस हार गई है। जिसके बाद उन्होंने अपना मुंडन करवाया है। उन्होंने कहा था सभी राज्यों में कांग्रेस मजबूत है और 10 मार्च के नतीजे में कांग्रेस सरकार बनेगी अगर ऐसा नहीं हुआ तो वहां अपना मुंडन करवा लेंगे।

अपने वचन पर खरे उतरे बाबूलाल

दरअसल बाबूलाल ने चुनाव से पहले कांग्रेस की जीत का जो दावा किया था उस पर वहां खरे उतरे है। कांग्रेस को मिली पांचों राज्यों में हार के बाद उन्होंने अपना वचन निभाया और सिर मुंडवा लिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता बाबूलाल मीणा के इस कदम के बाद जिले भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

google news

बाबूलाल मीणा कांग्रेस पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं इसके साथ ही वहां वर्तमान में नरसिंहगढ़ के लखनवास मंडलम के अध्यक्ष भी हैं। उन्हें पूरा भरोसा था कि उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में कांग्रेस की सरकार बनेगी, लेकिन कांग्रेस ने उनकी मंशा पर पानी फेर दिया और बीजेपी ने अपनी सरकार बना ली है। इसमें पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है। इतना ही नहीं बाबूलाल मीणा ने पिछले दिनों भी दिग्विजय सिंह के सामने नाराजगी जताते हुए कहा था कि क्षेत्र में कांग्रेस के विधायक बनने के बाद भी उनकी पूछ परख नहीं होती है। जबकि वहां पार्टी के लिए मेहनत करते हैं और कांग्रेस का विधायक बनने के बाद भी उनका मजाक उड़ाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *