मध्यप्रदेश में गर्मी बरपा रही भीषण कहर, अप्रैल के आखिरी सप्ताह में तोड़ा 67 साल का रिकॉर्ड, स्वास्थ्य और मौसम विभाग ने कही ये बात

मध्य प्रदेश में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। गर्मी के कहर से लोग त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहे हैं। गर्मी इतनी भीषण हो गई है कि लोग घर से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। मध्य प्रदेश में लू की वजह से लोगों की हालत खराब होती जा रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं गर्मी की बात करें तो 67 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में तापमान बढ़ गया है। वहीं ग्वालियर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री ​सेल्सियस दर्ज किया गया था ।लगातार प्रदेश में बढ़ते तापमान से लोग काफी परेशान हो रहे हैं लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया है।

google news

अगले सोमवार तक 45 डिग्री पर पहुंचेगा तापमान

दिन के समय में अगर देखा जाए तो सड़कों पर लोग नजर नहीं आ रहा है ।बढ़ते तापमान और सूरज के ताप की वजह से लोग घर से बाहर निकलने में भी परहेज कर रहे हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने भी एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी है। इसके साथ ही लोगों से पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी हैं मौसम विभाग के अनुसार अगले सोमवार तक प्रदेश में तापमान 44 से 45 डिग्री के आसपास बना रहेगा। उसके बाद तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है।

2 मई के बाद मिल सकती है थोड़ी राहत

मध्य प्रदेश की बात करें तो सभी जिलों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग और स्वास्थ्य विभाग अब बढ़ते तापमान की वजह से चिंता में हैं। स्वास्थ्य विभाग एडवाइजरी जारी कर के लोगों को घरों में रहने की सलाह दे रहा है। वहीं दूसरी तरफ अगर प्रदेश के कई जिलों की बात करें तो स्टेशन पंचमढ़ी को छोड़कर सभी जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच चुका है। वहीं कई जिलों में लू का कहर देखा जा रहा है ।पश्चिमी को के चलते गर्मी में रिकॉर्ड तोड़ रही है, लेकिन 2 मई के बाद उससे राहत मिलने की संभावना है।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में 67 साल पहले अप्रैल के आखिरी सप्ताह में तापमान इतना अधिक बड़ा था। वर्तमान में भी यही हाल है गर्मी ने 67 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लगातार बढ़ती गर्मी की वजह से अब हर व्यक्ति परेशान है। वहीं कई क्षेत्रों में पानी की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को घरों में रहने की सलाह दे रहा है। मौसम विभाग पहले ही चेतावनी जारी कर चुका है। इस बार गर्मी 3 महीने पड़ेगी लेकिन गर्मी लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़े जा रही है ।अगर ऐसा ही चलता रहा तो गर्मी की वजह से कई क्षेत्र में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

google news