मध्यप्रदेश को फिर मिली 371 लाख की सौगात, इंदौर समेत ये शहर होंगे लाभान्वित, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को एक के बाद एक कई सौगातें मिल रही है। एक बार फिर इंदौर और महू के साथ ही राजधानी भोपाल को दो बड़ी सौगात शिवराज सरकार की तरफ से मिली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर में बहुप्रतीक्षित गोकल्या कुण्ड सिंचाई परियोजना का शिलान्यास करते हुए माता शबरी के नाम से नामकरण किया है। इस परियोजना का लाभ इंदौर महू क्षेत्र के किसानों को मिलेगा। इसके साथ ही राजधानी भोपाल में मध्य प्रदेश के चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग ने 38 लाख की सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया है।

google news

बहुप्रतीक्षित गोकल्या कुण्ड सिंचाई परियोजना शिलान्यास

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मां अहिल्या की नगरी इंदौर को सीएनजी प्लांट की सौगात पहले ही मिल चुकी हैं। अब सिंचाई के क्षेत्र में भी इंदौर को बड़ी सौगात मिली है। मध्य प्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने बहुप्रतीक्षित गोकल्या कुण्ड सिंचाई परियोजना का शुक्रवार को शिलान्यास किया है। इसमें करीब 333 लाख रुपए की लागत आई है। इस दौरान महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली और मध्यप्रदेश के शिवराज सरकार का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही मंत्री तुलसी सिलावट ने इस सिंचाई परियोजना का नाम माता शबरी के नाम पर रखा है और जल्दी ही इसके प्रस्ताव को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए है।

180 अनुसूचित जनजाति के किसानों को मिलेगा लाभ

इस मौके पर मीडिया से चर्चा करते हुए जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहां इसमें अनुसूचित जनजाति के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सरकार की प्राथमिकता है इस वर्ग के विकास में कोई कसर नहीं रखेंगे इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य किए जा रहे हैं। 333 लाख रुपए की इस योजना से करीब 130 हेक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी। जिससे 180 अनुसूचित जनजाति के किसानों को लाभ मिलेगा इससे वहां हर साल 3 फसल ले सकते हैं।

वहीं पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने इस परियोजना को मंजूरी मिलने के पीछे मंत्री तुलसी सिलावट को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास कर रही है। बिजली सड़क से लेकर सारी समस्याएं दूर हो जाएगी। वहीं किसानों के जीवन में खुशहाली आएगी इसके साथ ही ग्रामीणों को 3000 पौधे लगाए जाने का संकल्प दिलवाया है।

google news

भोपाल में 38 लाख की सड़क का भूमिपूजन

राजधानी भोपाल में शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने 38 लाख की लागत की सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया है। इसका लाभ नरेला विधानसभा क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी और सेमरा राजीव नगर में रहने वाले रहवासियों को मिलेगा। वहीं पेयजल सुविधा भी नरेला विधानसभा के लोगों को मिल रही है। जिसमें घर-घर नर्मदा जल पहुंच रहा है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रिय लोगों ने मंत्री विश्वास सारंग का आभार व्यक्त किया है।