प्रेम दीवानी बनी मोरक्को की मुस्लिम महिला, 8 हजार KM दूर आकर रचाई हिंदू लड़के से शादी

सोशल मीडिया के जमाने में कब कौन किस प्लेटफॉर्म पर दिल दे बैठे कुछ कहा नहीं जा सकता। इसका ताजा उदाहरण है भारत के मध्य प्रदेश के अविनाश दोहरे व मोरक्को की फादवा लैमाली की जोड़ी। इस जोड़ी का मुल्क, मजहब जुदा था, मगर मोहब्बत की भाषा दोनों की एक थी। तभी तो 8 हजार किमी से ज्यादा की दूरी तक करके भारत आई लड़की ने प्रेमी से शादी रचा ली।

google news

वैलेंटाइन डे 2022 से चंद दिन पहले यह लव स्टोरी मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सामने आई है। ग्वालियर जिला कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम एचबी शर्मा की कोर्ट में बुधवार को अविनाश व फादवा ने शादी की। 24 वर्षीय लड़की मुस्लिम व 26 वर्षीय लड़का हिंदू परिवार से है। कोर्ट मैरिज के कुछ दिन बाद ये हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी करेंगे।

पहले दोस्ती फिर शादी का लिया फैसला

मिली जानकारी के अनुसार अविनाश व फादवा की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी। एक-दूसरे से परिचय के बाद दोस्ती हो गई। चैट पर बात होने लगी। पहले दोस्ती हुई, जो धीरे धीरे प्यार में बदल गई। दोनों ने शादी का फैसला ले लिया।

हिन्दू प्रेमी से मुस्लिम युवती ने किया प्रेम विवाह

दरअसल, मोरक्को अफ्रीकी देश है,वहां पर फादवा कॉलेज स्टूडेंट है। किसी दूसरे धर्म व मुल्क के लड़के से लव मैरिज की बात फादवा ने परिजनों को बताई तो वे राजी नहीं हुए। फिर बेटी की ज़िद के आगे परिजन झुक गए। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद फादवा मोरक्को से ग्वालियर आ गई और प्रेमी अविनाश से शादी कर ली। फिलहाल शादी के बाद दोनों प्रेमी युगल खुश है और कुछ दिन में दोनों हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी करेंगे। और से कोविड के बाद रिशेप्शन भी देंगे।

google news