MP: मुख्यमंत्री शिवराज लकड़ियों की जगह इससे करेंगे होलिका दहन, प्रदेशवासियों से की ये अपील

देशभर के साथ ही मध्यप्रदेश में 17 और 18 मार्च की रात होलिका दहन होगा और 18 मार्च सुबह होली खेली जाएगी। इस बार मध्य प्रदेश में होलिका दहन अलग अंदाज में किया जाएगा जो काफी ज्यादा इको फ्रेंडली साबित हो सकती हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होलिका दहन करने के लिए बाजार में गो काष्ट खरीदने पहुंचे इसके साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से होलिका दहन में लकड़ी की जगह गो काष्ट का उपयोग करने की अपील की है।

google news

गो काष्ट से होलिका दहन की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि होलिका दहन होगा, और बुराई पर अच्छाई की होगी और दोस्तों नाश होगा। इसे धूमधाम से मनाएं लेकिन लकड़ी का उपयोग नहीं करें, क्योंकि इससे प्रदूषण नहीं होगा साथ ही प्रदेश स्वच्छ बना रहेगा। मध्यप्रदेश में देखा जाता है कि हर साल होलिका दहन के मौके पर हरे भरे पेड़ों को काट दिया जाता है। काफी तादात में पर्यावरण को नुकसान होता है। इसे मद्देनजर रखते हुए अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी निर्णय लिया है कि वहां खुद होलिका दहन लकड़ी से नहीं करते हुए गो काष्ट से करेंगे। जिससे पर्यावरण भी बचा रहेगा और प्रदेश स्वच्छ और सुंदर रहेगा।

पर्यावरण के साथ स्वच्छ बना रहेगा शहर-सीएम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होलिका दहन के लिए बाजार में गो काष्ट खरीदने पहुंचे। इसी बीच उन्होंने प्रदेशवासियों से भी गो काष्ट से होलिका दहन करने की अपील की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि मध्यप्रदेश में इंदौर ने स्वच्छता में पंच लगाया और स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसीलिए मध्यप्रदेश में स्वच्छता बनाए रखने के लिए होलिका दहन लकड़ी से ना करके बल्कि गो काष्ट से करें जिससे प्रदेश सचिव सुंदर बना रहेगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बार होलिका दहन बड़े ही धूमधाम होने के साथ होली भी हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। बीते 2 सालों से महामारी की वजह से होलिका दहन नहीं हो पाया था, ना ही लोग सड़कों पर रंग खेल पाए थे। ऐसे में अब सरकार ने सारे प्रतिबंध हटा लिए और सभी लोगों से सद्भावना और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की बात कही है।

google news