MP : भगोरिया उत्सव में शामिल हुए शिव-साधना, मुख्यमंत्री शिवराज ने आदिवासियों के साथ जमकर किया नृत्य, देखें तस्वीरें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को बड़वानी जिले के पाटी गांव पहुंचें। इस दौरान उनका स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। होली दहन से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पाटी गांव में आयोजित भगोरिया उत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ साधना सिंह भी मौजूद थी और वहां जनजाति लोगों की पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए और आदिवासियों के साथ जमकर नृत्य किया।

google news

आदिवासियों के साथ जमकर नाचे सीएम शिवराज

दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जैसे ही बड़वानी जिले के पाटी गांव के भगोरिया में पहुंचे तो उनका जनजाति लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान सीएम शिवराज के साथ कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनजाति लोगों की वेशभूषा में नजर आए उनके साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी मौजूद थी। शिवराज सिंह चौहान अपने आप को रोक नहीं पाए और ढोल और मांदल की थाप पर आदिवासियों के रंग में रंग कर जमकर झूमते हुए नृत्य किया।

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में शामिल होने मंच पर पहुंचे और कहा कि भगोरिया की मस्ती और अपनी संस्कृति की छटा बिखेरते हुए नाचते गाते हुए मेरे भांजे और भांजियों को भगोरिया और होली की शुभकामनाएं। बता दें कि इससे 3 दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ झाबुआ जिले के थांदला के भगोरिया में शामिल हुए थे।

पाटी गांव में विकास कार्यों की दी सौगात

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पाटी गांव के विकास के लिए कई घोषणा की है। जिसमें उन्होंने पाटी गांव में पुल के लिए 13 करोड़ मंजूर किए गए। घाट निर्माण के लिए 7 लाख, स्टेट लाइट के लिए 80 लाख, और नए बस स्टैंड के लिए 40 लाख की मंजूरी दी है। वहीं पुलिया निर्माण के लिए 18 लाख रुपये दिए जाने की बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही है।

google news