Madhya Pradesh: छुट्टियों में बना रहे है घूमने का प्लान, तो मध्यप्रदेश की ये जगह नए साल के मौके पर जरूर देखें

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है जहां प्राकृतिक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक तीनों का समावेश है। यहां कई पर्यटन स्थल है और इन्हीं के साथ कई विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भी है। यहां के धार्मिक और पर्यटन स्थल विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करते हैं। कुछ ही दिनों में क्रिसमस और नववर्ष आने वाले हैं जिसके चलते अधिकतर स्कूलों में कॉलेजों में छुट्टियां हो जाती हैं। यदि आप भी इन छुट्टियों में कहीं घूमने का इरादा रखते हैं तो मध्यप्रदेश के यह पर्यटन स्थल आपकी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं।

google news

पिछले कई महीनों से मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन आकर्षण का केंद्र रही है। यहां महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग शिप्रा नदी और काल भैरव जैसे धार्मिक स्थल तो है ही साथ ही महाकाल लोग भी भारत वासियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। पिछले कुछ महीनों में लगातार महाकाल लोक में दूर-दूर से आने वाले पर्यटकों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

Khajuraho

मध्य प्रदेश का पर्यटन स्थल खजुराहो पिछले कई समय से पूरे विश्व के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। खजुराहो में आपको प्राचीन सभ्यताओं और कई मंदिरों को देखने का आनंद प्राप्त होगा। खजुराहो में भारतीय आर्य स्थापत्य और वास्तुकला का नायाब उदाहरण आपको देखने को मिलेगा।

pachmadhi

पचमढ़ी मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित एक पहाड़ी पर्यटन स्थल है। पचमढ़ी सदाबहार सतपुड़ा पर्वत श्रेणियों से घिरा हुआ पठार है जिसे पर्यटक सतपुड़ा की रानी भी कहते हैं। पचमढ़ी बहू पर्वतीय स्थल है जहां पांडवों ने अपना अज्ञातवास का अधिकांश समय व्यतीत किया था। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण पचमढ़ी का सुहावना ठंडा मौसम यहां की सबसे बड़ी विशेषता है।

google news
Jai Vilas Palace

ग्वालियर मध्य प्रदेश का एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है जहां सांस्कृतिक प्राकृतिक और ऐतिहासिक सभी रूप देखने को मिलते हैं। यहां कई प्राचीन मंदिर खूबसूरत झील और झरने इसकी शोभा बढ़ाते हैं। ग्वालियर स्थित जय विलास पैलेस एक बहुत ही प्राचीन और ऐतिहासिक महल है जो आज भी अपनी शान और शौकत के लिए मशहूर है। इस महल को कई लोग सिंधिया महल के नाम से भी पहचानते हैं जिसे देखने प्रतिदिन हजारों सैलानी पहुंचते हैं।

Mandu

मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित मांडू या मांडव एक प्राचीन स्थल है जो कि विंध्याचल पर्वत श्रंखला में स्थित है। यहां के जहाज महल हिंडोला महल शाही हमाम और वास्तुकला के उदाहरण सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। मांडू में दाखिल होने के लिए आपको 12 दरवाजों से गुजरना होता है जिसमें मुख्य दरवाजा दिल्ली दरवाजा कहलाता है। यह मध्य प्रदेश का वह पर्यटन स्थल है जहां कई फिल्मों की शूटिंग हुई है।

Hanuwantiya City

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित हनुवंतिया पिछले कुछ सालों में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। मध्य प्रदेश की वर्तमान सरकार इसके विकास और पहचान के लिए काफी कार्य किया है। सरकार के प्रयासों और यहां के रोमांच के कारण ही यह धीरे-धीरे एक बड़ा पर्यटन स्थल बनता जा रहा है। हनुमंतिया अपने रोमांचक और खेल गतिविधियों के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है।