मध्यप्रदेश के इंदौर में पहली बार आएंगी राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रवासी सम्मेलन में करेंगी शिरकत

बीते दिनों भारत के राष्ट्रपति चुनाव संपन्न हुए थे जिसमें इस बार की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बनी है। द्रौपदी मुर्मू अब जल्दी ही मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर आने वाली है। दरअसल 8 से 10 जनवरी तक प्रवासी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मिलित होंगी। इसके अलावा इस सम्मेलन में करीब 4000 से अधिक प्रवासी भारतीयों के शामिल होने का अनुमान है। बता दें कि यह कार्यक्रम बेहद ही अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए तैयारी में किसी भी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ी है। इसके लिए उन्होंने सभी जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।

google news

8 से 10 जनवरी तक होगा प्रवासी भारतीय सम्मेलन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में 8 से 10 जनवरी 2023 तक प्रवासी भारतीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में भारत की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू शिरकत करेंगी। वहीं इस सम्मेलन में करीब 4000 प्रवासी भारतीयों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इस कार्यक्रम के बारे में मध्य प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव इकबाल सिंह देश की अध्यक्षता में एक समन्वय समिति गठित कर दी गई। सम्मेलन का समापन 10 जनवरी को किया जाएगा जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल रहेंगी। इस दिन प्रवासी भारतीय सम्मेलन समारोह में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति बनने के बाद यह पहला मौका है जब मध्य प्रदेश का दौरा वहां करने जा रही है और इंदौर में पहली बार आएंगी।

मुख्यमंत्री शिवराज ने तैयारियों पर बनाई नजर

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को मध्य प्रदेश ब्रांडिंग के अवसर के तौर पर ले रही है। यहीं वजह है कि खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसकी तैयारियों पर सीधे नजर बनाए बैठे है। प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें केंद्र और राज्य सरकार के मध्य अनुबंध भी पूरा हो चुका है। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के अध्यक्षता में एक समन्वय समिति गठित कर दी गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए तैयारी में किसी भी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ने के अधिकारियों को निर्देश दिया ।

मुख्य सचिव इकबाल सिंह देश के अध्यक्षता में एक समान भाई बैठक आयोजित की गई जिसमें तैयारियों के लिए समिति बनाई गई और भारतीय विभाग के अपर मुख्य सचिव गृह और वित्त विभाग के प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं पोस्टल विभाग पर्यटन व संस्कृति विभाग तथा नागरिक विकास आवास विभाग प्रमुख सचिवों के सदस्य बनाए गए।

google news