तारक मेहता की बबिता ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल, तबाही गानें पर जमकर लगाए ठुमकें, देखें वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को हर कोई पसंद करता है। इसमें नजर आने वाली बबीता जी.. यानी मुनमुन दत्ता हर समय सोशल मीडिया पर छाई हुई रहती है। इस समय भी सोशल मीडिया पर अपने हुस्न से आग लगाती हुई नजर आ रही है। दरअसल मुनमुन दत्ता अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से तारक मेहता का उल्टा चश्मा में लोगों का काफी मनोरंजन करती है, लेकिन हाल ही में उनके डांस ने सोशल मीडिया पर तबाही मचा दी है। इनके इस डांस को लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

google news

इस गाने पर लगाए जमकर ठुमके

दरअसल सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली मुनमुन दत्ता यानी बबीता जी इस समय सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रही है।उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वहां रैपर सिंगर बादशाहा के द्वारा गाए गए ‘तबाही’ गाने पर धमाकेदार डांस करती हुई दिख रही है। इस गाने के रिलीज होने के बाद मुनमुन दत्ता ने तमन्ना के डांस स्टेप को कॉपी किया है। इसके बाद इन्होंने भी उनके गानों पर हुबहू डांस किया। मुनमुन के इस लूक को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं मुनमुन दत्ता के खुले बाल और कानों में हूप इयररिंग्स ने 4 चांद लगा रहे है।

सोशल मीडिया पर मुनमुन दत्ता का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वहां ग्रीन कलर की सिमरी ड्रेस पहनी हुई नजर आ रही है। उनका इस अंदाज को लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं ग्लैमर फोटो शूट करवाया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उसके साथ ही लोगों के द्वारा उनके फोटो और वीडियो पर कई तरह की कमेंट किए जा रहे हैं। जिसमें उनके डांस मुंह को देखकर काफी तारीफें भी की जा रही है।

बीते दिनों बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी के गाने ‘धोलिड़ा’ पर मुनमुन दत्ता ने डांस किया। इस वीडियो को उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो को देखकर हर फैंस दंग रह गए। वहीं कुछ समय पहले भी मुनमुन की टिप्पणी को लेकर विवादों में रही थी। जिसके बाद उन्होंने अपनी सफाई भी दी थी। बहरहाल मुनमुन दत्ता के इस डांस को काफी पसंद किया जा रहा है।

google news