मंडप में दूल्हन कर रही थी पिया का इंतजार, उधर सरकारी इंजीनियर दूल्हा किसी और को लेकर फरार

देशभर में इस समय शादियों का सीजन चल चल रहा है। इस सीजन में हर दिन रोचक और हैरान करने वाले वाक्या देखने और सुनने को मिलते है। एक और दंग करने वाला मामला मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के बामोरा गांव से आया है, जहां दूल्हा बारात लेकर दूल्हन के घर तो नहीं पहुंचा बल्कि किसी और को लेकर फरार हो गया। लड़की वालों के परिवार के लोगों के साथ दूल्हन ने अपने पिया का काफी समय तक इंतजार किया, दूल्हें का किसी और के साथ फरार होने से इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

google news

बता दें यह पूरा मामला उज्जैन जिले के बामोरा का है, दूल्हे का लड़की वालों के घर नहीं पहुंचने से हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। वहीं इस मामले में लड़की के पिता ने वर वक्ष के खिलाफ दहेज का आरोप लगाया और चिन्तामन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

लड़की के पिता ने लगाए गंभीर आरोप

बताया जा रहा है कि लड़का दहेज में 25 लाख रुपये नगद और कार की मांग कर रहा था। वहीं जब लड़की पक्ष ने लड़के की मांग को पूरा नहीं किया तो उन्होंने बारात नहीं लेकर जाने की धमकी दी है। इस मामले में पुलिस ने कहा कि दूल्हा किसी और लड़की के साथ भागा है।

BSNL के इंजीनियर से होने वाली थी शादी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बामोरा में रहने वाली लड़की की शादी देवास के इंजीनियर से होने वाली थी। बताया जा रहा है कि लड़का BSNL में इंजीनियर के पद पर पदस्थ है। बारात उज्जैन के बामोरा 29 जनवरी को ​जाना थी, लेकिन जब बारात दूल्हन के घर नहीं पहुंचीं तो उन्होंने फोन कर जानकारी ली तो वहां हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि दूल्हा घर से कही चला गया है।

google news

भोपाल का लालघाटी निवासी है राजा राम पलासिया

दरअसलइ शादी BSNL देवास में इंजीनियर के पद पर पदस्थ लालघाटी भोपाल निवासी अजय उर्फ बंटी पुत्र राजा राम पलासिया के साथ तय होने वाली थी। घर पूरा मेहमानों से भरा हुआ था दूल्हे का अचानक लापता होने से ​​वधु पक्ष के लोगों के लिए शर्मिंदगी बन गई थी। इसके बाद दूल्हे की काफी खोजबीन की गई। वहीं लड़के के पिता ने कहा कि अजय ने उनसे 25 लाख और कार की डिमांड रखी थी और कहा था कि अगर यह ​मांग पूरी नहीं की गई तो बारात घर नहीं पहुंचेंगी।

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। एक तरफ वधु पक्ष दहेज मांगने का आरोप लगा रहे है तो दूसरी और वर पक्ष दूल्हे का कही चले जाने की बात कर रहे है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।