औंधे मुंह गिरी सोया तेल की कीमत, पाम वायदा में गिरावट के साथ ये है बड़ी वजह, जानिए ताजा भाव

मध्यप्रदेश में लगातार खाद्य तेलों की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। मलेशिया पाम तेल वायदा में आई गिरावट के बाद घरेलू मांग कमजोर होने की वजह से सोया तेल में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। सोमवार जहां मलेशिया पाम तेल वायदा बढ़ते स्टार्ट की चिंताओं के बीच उच्च घरेलू माल को कम करने के लिए बड़े निर्यात कोटा पर विचार कर रहा है। इसके साथ ही अब सोया तेल में गिरावट देखने को मिली है। 22 सितंबर के बाद पाम तेल अपने सबसे निचले स्तर को छू रहा था जिससे काफी नुकसान भी हुआ है।

google news

जानिए तेल और सरसों की कीमत

दरअसल कुछ दिनों पहले सरसों तेल और सोया तेल में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। ब्रांड कंपनी सोया रिफाइंड ने भी तेल की कीमत कम की है। इसके साथ ही धारा तेल की कीमत भी कम हो गई थी। इसके बाद लगातार खाद्य तेलों में गिरावट देखने को मिल रही है। इसके साथ ही वाहन तेल में गिरावट होने की वजह से सरसों और खली की कीमतें स्थिर रही है। जबकि वैश्विक खाद्य तेल बाजार में तेल की कीमतों में नरमी और मंदी का रुख रहा है। जयपुर के बाजार की बात करें तो यहां बेंच मार्क बाजार में 42% कंडीशंड सरसों का भाव 6950 से 6975 रुपये प्रति क्विंटल रहा है। इसी तरह सरसों की आवक 2.25 लाख बोरियों की तुलना में 80—80 किलोग्राम के लगभग 2.700000 बोरी स्थिर रही है।

जानिए सरसों की आवक

मध्य प्रदेश की बात करें सरसों 20000 बोरी, यूपी में 40000 बोरी और हरियाणा पंजाब में 25000 बोरी, गुजरात में 10000 बोरी और अन्य बाजारों में 50 लाख बोरी की आवक देखने को मिली है। सरसों की आवक स्थिर बनी हुई है। इसके अलावा अगर लूज तेल प्रति 10 किलोग्राम की बात करें तो इंदौर में भाव में कमी देखने को मिली है।

जानिए इंदौर में तेल की कीमत

प्रति 10 किलो के लूज तेल की कीमत इंदौर में मूंगफली तेल 1590 से 1600, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1300 से 1310 ,मुंबई मूंगफली तेल 1600, इंदौर सोयाबीन सॉल्वेंट 1275 से 1280, मुंबई सोया रिफाइंड 1340, मुंबई पाम तेल 1250, इंदौर 51315, राजकोट तेलिया 2500, गुजरात लॉज 1575 और कपासिया तेल इंदौर 1380 रुपये का भाव रहा है।

google news