इंदौर में बन जाएगा 2 साल में 47 करोड़ का ये फ्लायओवर, लंबे अर्से से की जा रही थी मांग, अब मिलेगी ट्रैफक से मुक्ति

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को एक के बाद एक सौगात मिल रही है। दरअसल केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 1 अगस्त को इंदौर में 100 करोड़ के विकास और निर्माण कार्यों का शुभारंभ और भूमि पूजन करेंगे। इसमें जल्दी ही राऊ चौराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। बता दें कि यह फ्लाईओवर 1 किलोमीटर लंबा होगा जिसे 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा ।इस फ्लाईओवर की लंबे समय से मांग की जा रही थी ।आखिरकार अब इस फ्लाईओवर के बन जाने के बाद शहर में आने जाने की झंझट पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।

google news

47 करोड़ में बनाई जा रही फ्लाईओवर

राऊ चौराहे के फ्लाईओवर की लागत करीब 47 करोड़ बताई जा रही है। इस फ्लाईओवर के बनने के बाद आनंदी के समय वाहनों के जाम लगने की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। शादियों के सीजन त्योहारों पर वहां किसी दुर्घटना की स्थिति में यहां ट्रैफिक और अधिक खराब हो जाता है। वहीं फ्लाईओवर बनने से इस परेशानी से हमेशा के लिए आम जनता को निजात मिल जाएगी। बता दें कि राऊ लगातार फैलता जा रहा है ।बड़ी-बड़ी टाउनशिप भी यहां पर बन चुकी है। इन इलाकों में ऐसे अक्सर जाम की स्थिति लगातार उत्पन्न हो रही है। इसे देखते हुए कई दिनों से फ्लाईओवर बनाने की मांग की जा रही थी।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा लगातार मध्यप्रदेश को एक के बाद एक सौगात दी जा रही है। ऐसे में इंदौर में कई फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं । राऊ चौराहे फ्लावर बनाने की मांग कई दिनों से की जा रही थी। करीब एक दशक से क्षेत्र घर जनप्रतिनिधि पर इसके लिए मांग की गई और हर तरह का दबाव ही डाला गया है। क्षेत्रीय सांसद और विधायक से भी इस संबंध में लगातार मांग की जाती रही है। इसके परिणाम स्वरूप करीब 10 महीने तक इस फ्लाईओवर के निर्माण की मंजूरी दे दी गई है।

जानिए इंदौर शहर की आबादी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नगरी सीमा के करीब 35 लाख की आबादी हो गई है। यहां पर कुल पंजीकृत वाहनों की संख्या अगर देखें तो 2600000 से अधिक है। इसमें 20.17 लाख दो पहिया वाहन है और 5.82 लाख फोर व्हीलर है। इसके साथ ही शहर में 25003 पहिया वाहन भी दौड़ रहे हैं। राउ चलकर पर फ्लाईओवर बनेगा तो 500000 से अधिक लोगों को हर दिन रहा तो सुविधा मिलेगी। यहां पर जाम की स्थिति पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। देवास से खलघाट की ओर जाने वाले वाहन इससे सीधा आ जा सकेंगे। वहीं पीतमपुर राउ की ओर जाने वाले वाहनों को नीचे से निकलने की व्यवस्था भी रहेगी।

google news