प्रचंड गर्मी ने बिगाड़ी लोगों की हालत, इस जगह ताजा हो रहीं 26 साल पुरानी यादें, जब 46 डिग्री में राह चलते​ गिर रहे लोग

इन दिनों देश में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी की वजह से लोगों के हाल बेहाल है। बढ़ते तापमान की वजह से लोग अपने घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे में इन दिनों बनारस में प्रचंड गर्मी ने 26 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां पर आसमान से बरस रहे अंगारों के बीच राह चलते लोग अचेत होकर गिर रहे हैं। गर्मी इतनी भयंकर है कि उन लोगों के हाल बेहाल हो गए है। करीब 1 सप्ताह में 46 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया है।

google news

तापतान के बढ़ने से लोगों के हाल बेहाल

वाराणसी में तापमान 1 सप्ताह में 45 डिग्री के इर्द-गिर्द घूमते नजर आ रहा है। तापमान में कहीं से भी कमी नहीं देखी जा रही है। रविवार की बात करें तो यहां तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 5 डिग्री सेल्सियस सामान्य से ऊपर है। वहीं 13 जून तक हिट वेव की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। इसके साथ ही सोमवार सुबह भी 9 बजते ही लू शुरू हो गई। दोपहर आते-आते लोगों के बुरा हाल हो गए। तड़के 5:00 बजे वाराणसी का तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन तो दिन रात में भी तापमान कहर बरपा रहा है।

15 जून के बाद बनारस में होगी बारिश

लगातार बढ़ते तापमान की वजह से लोगों के हाल बेहाल है। मौसम विभाग के अनुसार आधी रात के बाद भी तापमान 33 डिग्री के ऊपर है जिसकी वजह से गर्मी ने लोगों की नींद उड़ा रखी है। हवा में नमी 60 फीसद होने के चलते मानो दम घुटने लगा है। वहीं मौसम विभाग की माने तो बनारस में 15 जून से बारिश हो सकती है। 15-16 जून को हल्की तो 17 जून को गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है लेकिन अभी तो हालत गंभीर बने हुए है।

जल्दी लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग की माने तो मानसून 13 जून को दस्तक दे रहा है। ऐसे में अब कुछ दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिल जाएगी, लेकिन बनारस में इस समय जो प्रचंड गर्मी पड़ रही है उसकी वजह से लोगों के हालत बेहाल है। जब लोग सड़क पर निकलते हैं तो सूर्य की रोशनी से निकलने वाली किरणें लोगों को जला रही है। गर्मी इतनी तेज है कि बाहर सड़क पर घूमने वाले लोग अचेत होकर गिर रहे है। हालांकि कुछ दिनों में बारिश होने की वजह से लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

google news