लैपटॉप और कंप्यूटर में पिछले साल के मुकाबले बिक्री में भारी गिरावट, लोग नहीं खरीद रहे लैपटॉप और कंप्यूटर, ये है बड़ी वजह

देश में लैपटॉप और कंप्यूटर खरीदने वालों की संख्या कम हो गई है। 2021 की पहली तिमाही के मुकाबले 2022 में 4.33 फीसदी की दर से कम लैपटॉप और कंप्यूटर खरीदे जा रहे हैं, जबकि लॉकडाउन में लैपटॉप और कंप्यूटर की डिमांड में तेजी नजर आ रही थी। यह असर हुआ है क्योंकि चीन में लॉकडाउन और प्रोडक्शन की कमी बनी है। मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट के अनुसार साल 2022 की शुरुआत में 78.7 मिलियन लोगों ने लैपटॉप और पीसी खरीदे हैं, लेकिन बीते साल के मुकाबले काफी कम है।

google news

पहली तिमाही में 4.3 फ़ीसदी की दिखी कमी

लॉकडाउन की वजह से सारे काम काज बंद हो गए थे हालांकि 2022 की पहली तिमाही में कंप्यूटर और लैपटॉप खरीदने वालों की संख्या बढ़ी थी, लेकिन अब एक बार फिर महंगाई और मौजूदा संकट की वजह से इसमें 4.3 फ़ीसदी की कमी देखी जा रही है। वहीं चीन में लगे लॉकडाउन की वजह सेसारे प्रोडक्शन बंद है जिसका असर देखा जा रहा है। अगर साल 2021 की पहली तिमाही की बात करें तो लेनोवो 20.1 मिलियन, डेल 13.6 मिलियन, एचपी 18.8 मिलियन, एप्पल 06.6 मिलियन। वहीं अधर कंपनियों की बात करें तो 23.1 मिलियन रही है।

इस साल बार इसमें डेल 13. 8 मिलियन, एप्पल 7. 1 मिलियन, लेनोवो 18.1 मिलियन, एप्पल 7. 1 मिलियन और अन्य की बात करें तो 23. 8 मिलियन, एचपी 15.8 मिलियन साल 2022 की पहली तिमाही रही है।

साल 2022 की पहली तिमाही में लेनोवो पीसी सेल में 10 फ़ीसदी की गिरावट हुई है, वही एचपी में 16 फ़ीसदी की गिरावट, डेल में 130 फीसदी की गिरावट, एप्पल में 8 फ़ीसदी की गिरावट वहीं अन्य स्मार्ट कंपनियों के पीछे सेल में 3 फ़ीसदी की गिरावट देखी गई है। यानी कि लोग अब इसे ज्यादा खरीद नहीं रहे हैं जिसकी वजह से तिमाही में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

google news