इस अभियान को विजयलक्ष्मी साधौ ने बताया नौटंकी, बोली-ऐक्टिंग में अमिताभ बच्चन को भी पछाड़ सकते है मामा शिवराज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए खिलौने और जरूरी सामान जुटाने में लगे है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश से कुपोषण को जड़ से खत्म करना है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान पर अब कांग्रेस की वरिष्ठ नेता विजयलक्ष्मी साधो ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर तंज कसा और इस अभियान को नौटंकी करार दिया है। विजयलक्ष्मी साधो ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक्टिंग के मामले में महानायक अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ सकते हैं।

google news

कांग्रेस ने इस अभियान को लिया आड़े हाथ

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रदेश भर में अडॉप्ट इन आंगनवाड़ी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत उन्होंने राजधानी भोपाल से 24 मई को की थी। इसके बाद उन्होंने पूरी राजधानी में ठेला चला कर लोगों से आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए खिलौने और किताबें समेत कई जरूरी सामान मांगा था। इस अभियान को अब कांग्रेस ने आड़े हाथ ले लिया है।

अमिताभ बच्चन को छोड़ सकते है पीछे-साधौ

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता विजयलक्ष्मी साधो ने अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस अभियान पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बच्चों के कुपोषण की चिंता होनी चाहिए, लेकिन निंदनीय है कि लंबे समय तक राज्य के मुख्यमंत्री रहने के बावजूद थैला चलाकर आम लोगों से खिलौने इकट्ठे करने की नौटंकी कर रहे हैं। इन्हें तो मुंबई चले जाना चाहिए वहां एक्टिंग में अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ सकते हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा चलाए जा रहे अडॉप्ट एंड आंगनवाड़ी अभियान के तहत 31 मई को इंदौर की सड़कों पर भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान थेला लेकर उतरे और उन्होंने शहर के 8.5 करोड़ रुपए के दान के साथ ही लाखों रुपए के खिलौने खेल को सामग्री कपड़े कुर्सिया तथा अन्य सामान जुटाए थे।

google news