सुकन्या योजना के बाद बनाया ये नया कीर्तिमान, अब इस क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने 12वें से 7वीं रैंक की हासिल

मध्य प्रदेश लगातार एक के बाद एक कई कीर्तिमान स्थापित करता जा रहा है। बीते दिनों जहां मध्य प्रदेश ने सुकन्या योजना में रिकॉर्ड बनाया था। वहीं अब मध्यप्रदेश ने नीति आयोग की साल 2021 की रिपोर्ट में बाजी मारी है जिसमें पहले जहां मध्य प्रदेश 12वें स्थान पर था जहां अब छलांग लगाकर सातवें स्थान पर पहुंच गया है। इसको लेकर शुक्रवार को नीति आयोग ने रिपोर्ट जारी की है जिसमें मध्यप्रदेश में 51.3 अंक हासिल करते हुए कीर्तिमान स्थापित किया है जो प्रदेश के लिए बड़ी गर्व की बात है।

google news

दरअसल मध्य प्रदेश एक के बाद एक कई उपलब्धि अपने नाम करते जा रहा है। बीते दिनों जहां केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा बेटी को सदस्य बना के लिए सुकन्या योजना चलाई जा रही थी। इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश में बड़ी सफलता हासिल की थी। मध्यप्रदेश ने इस योजना के अंतर्गत करीब 23 लाख खाते खोलकर एक रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस योजना के सफल 7 वर्ष होने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश वासियों को बधाई देने के साथ ही बेटियों के सपनों को पंख लगाए जाने की बात कही थी। शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा था कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए उनके सपनों को साकार करना सभी का दायित्व है।

सब पिलर इंस्टीट्यूशनल फ्रेमवर्क प्राप्त किए इतने अंक

इसी बीच अब शिवराज सरकार ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। मध्य प्रदेश नीति आयोग की साल 2021 की रिपोर्ट में सातवें नंबर पर आ गया है। जबकि 2020 में प्रदेश 12वीं स्थान पर बना हुआ था। मध्यप्रदेश में साल 2021 में पांच स्थानों की छलांग लगाई है।

वहीं उद्योगों को बढ़ावा देने के चलते मध्य प्रदेश में सरकार की तरफ से यह रैंकिंग हासिल हुई है। वहीं सब पिलर इंस्टीट्यूशनल फ्रेमवर्क में मध्यप्रदेश में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं। ऐसा करने वाला देश का एकमात्र राज्य मध्य प्रदेश बन गया है।

google news

वही इस उपलब्धि के लिए औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है उन्होंने कहा की मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार 72 औद्योगिक वातावरण निर्मित कर रही है इसके लिए उन्होंने एमपी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड एवं निर्यात संवर्धन के लिए काम कर रही टीम को बधाई प्रेषित की है।