मध्यप्रदेश में बेहद पवित्र है ये मंदिर, सावन महीने में परिवार के साथ जरूरी लेने जाए आशीर्वाद, जानिए क्या है महीमा

देशभर में 14 जुलाई से भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन शुरू होने वाला है। ऐसे में शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा। कावड़ियों के द्वारा दूरदराज से मां नर्मदा का जल लेकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा ।इसके अलावा कई श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए दूरदराज से शिव मंदिर पहुंचते हैं। ऐसे में हम आपको मध्यप्रदेश के ऐसे विश्व प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर सावन महा कि तैयारी जोर शोर से चल रही है। भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं और अगर आप इन मंदिरों में अभी तक नहीं गए तो सावन माह में महादेव का आशीर्वाद लेने जरूर जाएं।

google news

मध्यप्रदेश में स्थित है ये विश्व प्रसिद्ध मंदिर

सावन महीना भगवान भोलेनाथ को काफी प्रिय है। इस महीने में कांवड़ियों के द्वारा मां नर्मदा का जल लेकर भगवान भोलेनाथ को अर्पित किया जाता है। इस महीने में धूमधाम से कावड़िए टोली बनाकर कांवर लेकर मां नर्मदा का पवित्र जल लेने के लिए निकलते हैं। इस दौरान उनका जगह-जगह स्वागत किया जाता है। इसके साथ ही उनके खाने पीने की व्यवस्था भी कराई जाती है। ऐसे में हम मध्य प्रदेश के कुछ विश्व प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो काफी प्रसिद्ध हैं और श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होने के साथ ही भगवान का आशीर्वाद भी श्रद्धालुओं पर बना हुआ है।

उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में बसे महाकालेश्वर मंदिर में विराजित बाबा महाकाल का दर्शन करने के लिए दूरदराज से लोग पहुंचते हैं। कहा जाता है कि इस मंदिर में कोई भी राजा रात नहीं रुक सकता है। इस मंदिर में कई श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग शिवजी के 12 ज्योतिर्लिंगों में एक हैं। महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं।

OLYMPUS DIGITAL CAMERA

ओंकारेश्वर में स्थित है गौरी सोमनाथ मंदिर

इसी तरह गौरी सोमनाथ मंदिर जो कि ओंकारेश्वर में स्थित है। यहां पर भी सावन के महीने में भक्तों की आस्था का केंद्र बना रहता है। सोमनाथ मंदिर में 6 फीट लंबा शिवलिंग बना हुआ है जिस पर दूर-दराज से लोग जल चढ़ाने पहुंचते हैं। इसके साथ ही कांवड़ियों के द्वारा मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर पहुंचते हैं और भगवान का जालाभिषेक कर आशीर्वाद प्रदान करते हैं। पूरे सावन महीने में यहां पर भक्तों का हुजूम देखने को मिलता है।

google news

प्रदेश के ये मंदिर भी कुछ खास

इसी तरह खंडवा के मंधाना में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में एक ओमकारेश्वर शिवजी के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक है। सावन महीने में भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए दूरदराज से लोग पहुंचते हैं। इस मंदिर में कांवड़िए भी नर्मदा नदी से मां गंगा का जल लेकर शिव को अर्पित करते हैं। सावन में भगवान शिव के दर्शन के लिए मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर भी जा सकते हैं। यह मंदिर मध्य प्रदेश के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक माना जाता है जो भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर में दूरदराज से लोग पहुंचते हैं। इसी तरह खजुराहो का मतंगेश्वर शिव मंदिर मध्य प्रदेश के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक माना जाता है ।इस मंदिर में शिव जी की बहुत ही बड़ी शिवलिंग बनी हुई है जिस पर जल अर्पित करने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं।