शेट्टी परिवार में भी जल्द बजेगी शादी की शहनाई, जल्द एक दूजे के हो सकते हैं अथिया शेट्टी और केएल राहुल

बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों सुपर स्टारों के घर में शहनाई बज रही है। एक तरफ जहां रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी चल रही है तो वहीं दूसरी ओर बहुत जल्द शेट्टी परिवार में भी शादी की शहनाई है बजने वाली है। दरअसल बॉलीवुड की अभिनेत्री और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी भारतीय टीम और मौजूदा आईपीएल की टीम लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान केएल राहुल शादी करने वाले है। इन दोनों के बीच रिलेशन काफी दिनों से चला आ रहा है। सोशल मीडिया पर कई दिनों से इन दोनों के बीच रिलेशन की चर्चाएं आती रही है। ऐसे में अब दोनों बहुत जल्द एक दूसरे के साथ जीवन बिताने वाले है।

google news

आतिया और केएल राहुल जल्द करेंगे शादी

athiya shetty k l rahul wedding

दरअसल 14 अप्रैल को बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट ने शादी की है। बहुत जल्द लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान के एल राहुल बॉलीवुड के सुपरस्टार सुनील शेट्टी के दामाद बनने जा रहे हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल बहुत जल्द शादी करने वाले है। अथिया शेट्टी ने 18 अप्रैल को केएल राहुल के 30वें जन्मदिन के मौके पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें अथिया शेट्टी केएल राहुल के रिश्ते को ऑफिशियल करती हुई नजर आई। इस फोटो के वायरल होने के बाद दोनों की शादी जल्द होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

इस अंदाज में होगी दोनों की शादी

बता दें कि शेट्टी परिवार और केएल राहुल का परिवार दोनों साउथ इंडियन है। ऐसे में इनकी शादी साउथ इंडियन तरीके से ही होगी। हालांकि अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी को लेकर अभी तक सुनील शेट्टी का किसी भी तरह का बयान सामने नहीं आया है, लेकिन केएल राहुल और अथिया शेट्टी दोनों अपने प्यार को लेकर सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहते हैं।

athiya shetty k l rahul wedding 1

वहीं केएल राहुल ने 18 अप्रैल को अपना 30वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने कुछ तस्वीरें शेर की जिसमें उन्होंने लिखा.. आपके साथ कहीं भी हैप्पी बर्थडे। वहीं अथिया शेट्टी और अहान शेट्टी दोनों भाई बहन की शादी की खबरें अक्सर चर्चा में रहती है। अहान शेट्टी तानिया श्रॉफ से बहुत जल्द शादी करने वाले हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई लेकिन इनकी शादी की खबरें चर्चा में बनी हुई है।

google news