आईपीएल में रोहित शर्मा के फ्लॉप शो से खतरे में कप्तानी, भारत का ये दिग्गज खिलाड़ी बने एक बड़े दावेदार

आईपीएल 2022 के सीजन की शुरुआत से ही मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन रहा है अभी तक मुंबई इंडियंस लगातार आठ मैच हार गई है इसकी कप्तानी रोहित शर्मा संभाल रहे हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गई है। ऐसा पहली बार हुआ है कि जब मुंबई इंडियंस कि इतनी खराब शुरुआत हुई है। मुंबई इंडियंस आईपीएल में 5 बार खिताब जीत चुकी है, लेकिन इस बार लगातार मैच हारने की वजह से कप्तान रोहित शर्मा पर सवाल खड़े होने लग गए हैं ऐसा माना जा रहा है कि अब मुंबई इंडियंस के फैंस नए कप्तान की आस लगाने लगे हैं। ऐसे में आप सभी की नजरें मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी पर टिकी हुई है।

google news

गुजरात टाइटंस का रहा शानदार प्रदर्शन

इस बार सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रही है तो वहां आईपीएल 2022 में जुड़ी गुजरात टाइटंस है जो इस समय अच्छा खासा प्रदर्शन कर रही है। मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है अभी तक यह टीम सात में से छह मैच जीतकर पहले पायदान पर बनी हुई है। इसमें गेंदबाजों का अच्छा खासा प्रदर्शन रहा है। वहीं बल्लेबाजी भी दमदार रही है जिसकी वजह से टीम लगातार प्रदर्शन करती नजर आ रही है।

ऑरेंज कैप की होड़ में हार्दिक पांड्या

वहीं अगर बात करें गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या की तो वहां के मैचों में 295 रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप की होड़ में नंबर वन जोश बटलर के बाद सबसे अच्छा स्ट्राइक रेट उन्हीं का है। हार्दिक पांड्या के स्ट्राइक रेट की बात करें तो 73.75 है। इसके साथ ही वहां गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं उन्होंने छह मैचों के दौरान 4 विकेट हासिल किए हैं।

रोहित शर्मा का बल्ला इस बार पूरी तरह से खामोश नजर आ रहा है। रोहित शर्मा अपनी टीम के लिए कुछ नहीं कर पा रहे हैं जबकि 5 बार आईपीएल का खिताब जीत चुके हैं, लेकिन इस बार उनका अच्छा प्रदर्शन नहीं होने की वजह से अब उन पर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं। रोहित शर्मा आठ मैच में एक भी बड़ी पारी नहीं खेली है। ऐसे में उन्होंने 19.13 की औसत से 158 रन कुल बनाए हैं। वहीं उनका अधिकतम स्कोर 41 है, जबकि अंतरराष्ट्रीय मैचों में तीनों फॉर्मेट के कप्तान रोहित शर्मा है। ऐसे में अब फैंस के मन में उनको लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि रोहित शर्मा अब गुजरात टाइटंस के तरह अच्छा खासा प्रदर्शन कर टीम को फिर से चैंपियन बनाए लेकिन अब ऐसा करना संभव नहीं है।

google news