OMG! ये नींबू है या फुटबॉल? ये है इंदौर के 30 फीट ऊंचे नींबू का पेड़, छठ पूजा में आता है काम, फल की साइज जानकर रह जाएंगे हैरान

Gagar Lemon : इंदौर में इन दिनों एक पेड़ चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पेड़ में लगा फल की मांग छठ पूजा में अधिक बढ़ जाती है। यह पेड़ इंदौर में एक ही जगह पर मौजूद है। पेड़ नींबू का है जो सबसे जुदा है। यह पेड़ इंदौर के बिना नगर में स्थित है। 20 साल पुराना बताया जा रहा है। इस पेड़ की खासियत यह है कि इसमें लगने वाले निंबू का आकार फुटबॉल के साइज से भी बड़ा होता है। यह नींबू का पेड़ अब मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें लगने वाला फल आकार में काफी बड़ा है।

google news
Gagar Lemon 2

साल में 2 बार फल देता है पेड़

अगर हम सामान्य नींबू की बात करें तो उसकी साइज 2 से 3 इंच की होती है, लेकिन इसका वजन 3 से 5 किलो का है। शहर में यह निंबू आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस निंबू के लोग वीडियो और फोटो बनाकर ले जाते हैं और सोशल मीडिया पर अपलोड भी करते हैं। पेड़ के मालिक संजू शर्मा ने कहा कि नींबू का बीज 20 साल पहले उनकी दादी सास बिहार से लेकर आई थी, तब से यह लिंबू का पेड़ लगा है। बिहार में यह पेड़ एक ही बार साल में फल देता है। लेकिन इस पेड़ की खासियत यह भी है कि इंदौर में यह कैसा मात्र पेड़ है जो साल में 2 बार फल देता है।

5 से 10 फीट का होता है नींबू पेड़

इसे गागर नींबू कहा जाता है जो कि उत्तर प्रदेश और बिहार में काफी प्रचलित है। अमूमन नींबू का पेड़ 5 फीट और 10 फीट का होता है, लेकिन गागर नींबू के पेड़ की ऊंचाई करीब 30 फीट है। इसमें इतने बड़े-बड़े नींबू लगते हैं जिन्हें देखकर लोग रुक जाते हैं। यह नींबू तरबूज के बराबर तक होता है। संजू शर्मा ने कहा कि गगन नींबू की आवश्यकता उत्तर प्रदेश और बिहार में छठ पूजा के दौरान पड़ती है।

Gagar Lemon

इस समय देश भर में छठ महापर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में अब गागर नींबू की मांग भी तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में इंदौर में गागर नींबू का पेड़ मौजूद है। गागर नींबू तो बेचा नहीं जाता है। पीलिया के इलाज के लिए भी शहर भर से लोग इस नींबू को लेने के लिए आते हैं। इस नींबू का स्वाद कुछ इस प्रकार होता है कि इसे सीधा खाना कठिन होता है बेकरी उत्पादों में भी इसके पाउडर का इस्तेमाल करते हैं।

google news