अंडर-19 विश्व कप में टीम इंडिया की प्रभावी जीत, इस खिलाड़ी ने धोनी की तरह लास्ट बॉल पर जड़ा छक्का, पीएम मोदी ने दी बधाई

भारतीय टीम को अंडर-19 विश्व कप में बड़ी जीत हासिल हुई है। भारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाज बाना ने छक्का मारकर भारत को ट्रॉपी जीताई है। दरअसल पांचवी बार भारत ने जीत दर्ज करते हुए 4 विकेट से इंग्लैंड को हरा दिया है। बता दें कि भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का मुकाबला शनिवार को खेला गया था। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी की तरह भारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाज ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर पांचवी बार जीत दर्ज की है।

google news

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने आसानी से जीत दर्ज कर ली है। मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने 180 रन बनाते हुए भारत को जीत के लिए 190 रनों का लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 43.4 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली है।

2011 में महेंद्र सिंह धोनी ने किया था ये कमाल

2011 में महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का जड़कर भारत को 50 ओवर में विश्व कप दिलाया था। इसी तरह युवा भारतीय टीम ने भी अंडर 19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 190 रन बनाए और ऑल आउट हो गई इसके बाद भारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी का जौहर दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन करते 190 रन का टारगेट पूरा करते हुए जीत दर्ज की है।

प्लेयर ऑफ द मैच राज बावा

इसमें हरनूर सिंह और शेख रशीद ने पार्टनरशिप कर टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियनशिप बनाने में मदद की। वहीं दिनेश बाना शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत जीती है। भारतीय टीम के बल्लेबाज राज बावा प्लेयर ऑफ द मैच जबकि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बेबी एबीडीवार्ड ब्रेविस बने है।

google news

भारतीय टीम को पीएम मोदी ने दी बधाई

वहीं भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन पर जीत दर्ज करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है।

पांचवी बार टीम इंडिया ने जीता मुकाबला

बता दें कि भारतीय टीम लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंचीं है। जिसमें वहां 2000, 2008, 2012 और 2018 में पहुंचीं और विश्व कप भी अपने नाम किया था। वहीं रिकॉर्ड आठवीं बार फाइनल में पहुंची है। जिसमें 2000, 2006, 2008, 2012, 2016, 2018, 2020 और 2022 में भी लगातार फाइनल में पहुंचीं है। वहीं भारतीय टीम ने पांचवी बार जीत दर्ज कर इतिहास रचा है।