क्रिकेट के बाद तमिल फिल्मों में महेंद्र सिंह धोनी दिखाएंगे दमखम, इस फिल्म में नयनतारा भी लीड एक्ट्रेस आयेगी नजर

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी जो किसी की पहचान के मोहताज नहीं है। इन्होंने अपने क्रिकेट करियर में भारतीय टीम को वर्ल्ड कप जिताया है। इसके साथ ही आईपीएल की बात करें तो 5 बार चेन्नई सुपर किंग को खिताब जिताया है, लेकिन इस बार उन्होंने कप्तानी नहीं की है। उनकी जगह रविंद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था। इस बार खराब प्रदर्शन की वजह से चेन्नई सुपर किंग प्लेआॅफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। अपने सफल क्रिकेट कैरियर के बाद महेंद्र सिंह धोनी अब तमिल फिल्म इंडस्ट्री में प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू करने की तैयारी में है। ऐसे में धोनी ने संजय को नियुक्त किया है जो अभिनेता रजनीकांत के करीबी सहयोगी है। इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी।

google news

धोनी पर बन चुकी है बायोपिक फिल्म

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर कुछ दिन पहले फिल्म महेंद्र सिंह धोनी द अनटोल्ड स्टोरी बनाई गई थी। जिसमें उनके क्रिकेट करियर और निजी जीवन से जुड़ी कहानी दिखाई गई थी। इसके बाद अब महेंद्र सिंह धोनी खुद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार धोनी अभी आईपीएल में व्यस्त हैं, लेकिन इस सीजन के बाद ऑफिशल अनाउंसमेंट कर सकते हैं। जानकारी मिली है इस फिल्म की शूटिंग इसी महीने शुरू होने वाली है। धोनी तमिल फिल्म इंडस्ट्री से पहले से ही जुड़ा रहा है।

तमिल फिल्म में प्रोड्यूसर के तौर पर करेंगे डेब्यू

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के प्रमोशन में भी शामिल हुए थे। इस फिल्म को कई भाषा में रिलीज किया गया था ।उनकी बायोपिक ने साउथ के राज्यों में भी अच्छी कमाई की थी। इसके बाद अब महेंद्र सिंह धोनी तमिल फिल्म इंडस्ट्री में प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू करने वाले है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस समय नयनतारा अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रही है। वहां इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है। इसमें उनके साथ बॉलीवुड के अभिनेता शाहरुख खान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म को एटली डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वहां तमिल फिल्मों का भी हिस्सा है हालांकि मेकस ने अभी तक उनके रोल की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

google news