जमुई में सोने की खदान के बाद अब मिला प्राचीन खजाना, मिले ये साक्ष्य दे रहे ये सबूत, सर्वेक्षण शुरू

बिहार के जमुई जिला स्थित कुछ दिनों पहले सोने की खदान निकली थी यहां से नीतीश सरकार के द्वारा सोना निकालने की तैयारी की जा रही है। यह जगह ऐसी है, जहां पुरातात्विक और ऐतिहासिक काल के अलावा दूसरे स्थानों से प्राचीन काल के साक्ष्य मिल रहे हैं। बीते दिनों जहां सोने की खदान निकली थी तो वहीं अब इस जगह से प्राचीन इतिहास का खजाना मिला है जिसका सर्वेक्षण शुरू हो गया है।

google news

दिल्ली की टीम कर रही है सर्वेक्षण

दरअसल जमुई में पुरातात्विक एवं ऐतिहासि खजाना मिलने के बाद नई दिल्ली के द्वारा पुरातात्विक सर्वे का काम बिहार संग्रहालय पटना के द्वारा कराया जा रहा है। यहां जमुई जिले के गिद्धेश्वर में भगवान महावीर जन्म स्थान पर्वत श्रंखला के घने जंगलों से हुई। इसके साथ ही यहां पर कई तरह के पुरातात्विक और ऐतिहासिक चीजें मिल चुकी है।

इस तरह के मिले है इसमें साक्ष्य

मीडिया को पुरातात्विक अन्वेषण निदेशक डॉ. रवि शंकर गुप्ता ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि गिद्धेश्वर भगवान महावीर के जन्म स्थान के पर्वत श्रेणी में बड़ी संख्या में सेल चित्र दिखाई दिए हैं। इलाके में रॉक पेंटिंग के साथ बड़े-बड़े शौचालय पत्थरों के घर भी मौजूद हैं। वहीं पेड़, पौधे, पक्षी, सूर्य चक्र, जानवर के अलावा कई ज्योमिति रेखाचित्र का अंकन है। उन्होंने कहा कि जो साक्ष्य मिले हैं उनमें चित्रों का रंग लाल है।

इसके अलावा यहां पर औजार और मिट्टी के बर्तनों के भी टुकड़े मिले हैं ।अनुमान लगाया जा रहा है कि काफी साल पहले मानवीय क्रियाकलापों का क्षेत्र रहा है। ऐसा अनुमान है कि यहां पर पहले पत्थरों पर तरह-तरह की कलाकृतियां बनाते थे। पुरातात्विक सर्वे का काम प्रखंड स्तर पर किया जाएगा, जहां यह महत्वपूर्ण पुरातात्विक साक्ष्य मिलने की संभावना है। वहां सर्वे का काम किया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले इसी जिले में सोने की खदान भी मिल चुकी है।

google news