इंदौर में करोड़पति बनने की चाहत रखने वाले सावधान, पूजा करते ही होने लगी नोटो की बारिश, फिर जो हुआ देखें ये खबर

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लोगों के साथ ठगी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आरोपियों के द्वारा ठगी के कई तरह के नए-नए तरीके आजमाए जा रहे हैं। कई जगह पूजा-पाठ व तांत्रिक क्रियाओं से लोगों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। इतना ही नहीं रुपयों को डबल करने का झांसा देकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। ऐसा ही एक और मामला अब भंवरकुआं थाना क्षेत्र से आया है, जहां पर आरोपियों ने तांत्रिक क्रियाओं से नोटों की बारिश और पैसा डबल करने का हवाला देकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। जिसमें कुछ लोग करोड़पति बनने की चाह में इनके झांसे में आ गए और धोखाधड़ी का शिकार हो गए। पुलिस ने नोटों की बारिश के मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

google news

महिला के पति को लगाई इतने की चपत

भंवरकुआं डीसीपी नेमिष अग्रवाल की माने तो एक महिला ने पति को झांसा देकर 416000 उड़ाने की शिकायत की थी ।इस आधार पर पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें अनवर पिता अली मोहम्मद निवासी ग्राम खुडैल, सुरेश पिता हीरालाल जोशी निवासी ग्राम बड़ावदा तहसील जावरा और संतोष पिता कमल दास बैरागी निवासी ग्राम बड़ावदा शामिल है। पुलिस ने जब इन आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनसे पूछताछ की तो इनके मोबाइल में एक वीडियो भी मिला। जिसमें कंकाल के सामने नोटों की बारिश होती दिखाई दे रही है।

ऑटो चालक ने घर को रख दिया गिरवी

आधुनिक दौर में पैसे से बड़ा कुछ भी नहीं है। लोग करोड़पति बनने की चाहत में क्या कुछ नहीं कर जाते हैं। इस बात का अंदाजा इस खबर से लगा सकते हैं, जहां एक पीड़ित महिला के पति ने करोड़पति बनने की चाहत और पैसा डबल करने को लेकर तंत्र विद्या की जंजाल में उलझ गए, लेकिन यह तंत्र क्रिया ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई और जैसे ही धोखाधड़ी हुई पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल शुरू की है। फरियादी पिंकी चौधरी के पति को करोड़पति बनाने के झांसे में लेकर उनका घर गिरवी रखा दिया गया और भरोसा दिलाया कि पूजा पाठ और तांत्रिक क्रिया के बाद नोटों की बारिश होगी। इसके साथ ही आपके पैसे 3 से 4 गुना हो जाएंगे। महिला का पति ऑटो चालक है वहां इन ठगोरों के जाल में फंस गया और अपना मकान भी गिरवी रख दिया।

इस तरह रचा था पूरा खेल

31 मई को आरोपी उनके घर पहुंचे और पूजा की बाद में शमशान में जाकर तांत्रिक क्रिया कर झांसा दिया। लौटकर घर फिर पूजा की जिससे धुंआ हो गया। पहले अन्नू घर से निकला और फिर उसके साथी भी चले गए। इधर महिला का पति बेसुध हो गया और पैसे भी गायब थे। पुलिस ने इस मामले में महिला की शिकायत पर जांच पड़ताल शुरू की है। वहीं आरोपियों से ठगे गए रुपये बरामद कर लिए है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। इस खबर के माध्यम से हम यह दिखाना चाहते हैं कि कोई भी व्यक्ति किसी भी व्यक्ति की बातों में आकर इस तरह का कदम ना उठाएं। इस तरह की एक गलती से आपकी संपत्ति दांव पर लग सकती है।

google news