किसानों को बड़ा तोहफा देंगे सीएम शिवराज, इस तारीख को खातों में ट्रांसफर करेंगे राशि

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 12 फरवरी को प्रदेशभर के किसानों को बड़ा तोहफा देने वाले है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछले साल खराब हुई फसलों की बीमा राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने देवास में दी है।

google news

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने होशंगाबाद और सीहोर जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए किसानों की पिछले साल की प्राकृतिक आपदा से बर्बाद हुई फसलों की बीमा राश डालने की बात कही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि 12 फरवरी को किसानों के खातों में एक साथ फसल बीमा की राशि ट्रांर्फर कर दी जायेगी।

समाज सेवा के प्रति समर्पित चौधरी परिवार- सीएम

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय नारायण सिंह चौधरी की स्मृति को संजोकर सेवा कार्यों से आगे बढ़े है। उन्होंने कहा कि चौधरी का परिवार पहले से ही समाज सेवा के प्रति समर्पित है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर बोला हमला

वहीं इस दौरा​न मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ना प्रदेश के विकास के लिए कुछ किया बल्कि जनता के कल्याण के लिए भी कोई काम नहीं किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने मेरे ऊपर भरोसा कर मुझे मुख्यमंत्री के रूप में चुना है। इनके सहयोग से ही आज प्रदेश की तस्वीरें बदल गई है।

google news