दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बनने से बदलेगी एमपी की सूरत, केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने शेयर की ये तस्वीरें

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा देश में सड़कों का जाल फैलाया जा रहा है। इसी बीच दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे का काम तेजी से चल रहा है। बताया जा रहा है कि सड़क का काम 2023 तक पूरा हो जाएगा। वहीं इस एक्सप्रेस वे से करीब 6 जिला जुड़ेंगे। जिसमें रतलाम और झाबुआ, मंदसौर जिले से होकर यह सड़क गुजरेगी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस अनोखे सड़क की तस्वीरें शेयर की है। जिसमें उन्होंने बताया कि यह सड़क एमपी की सूरत बदल देगी। इस सड़क को बनाने में 8 हजार 437 करोड रुपए की लागत आई है। वहीं सड़क 3 जिलों में 204.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है।

google news

7 माह में तैयार होगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मध्यप्रदेश में सड़कों का जाल फैला रहे है जिसका फायदा आने वाले समय में आम जनता को मिलने वाला है। इसके साथ ही कई उद्योग धंधों के द्वार खुलेंगे और रोजगार भी पैदा होंगे। इसी बीच एक खबर और अब सामने आई है जहां बहुत जल्द रतलाम जिले के लोगों को बड़ी सुविधा मिलने वाली है, क्योंकि 7 माह में तैयार होने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का काम तेजी से हो रहा है और यह रतलाम जिले के साईसरथुनी गांव के पास से गुजरेगा। यह देश का सबसे लंबा 8 लाइन का एक्सप्रेस वे है जो 6 राज्यों को जोड़ेगा। जिससे दिल्ली और मुंबई जाने वाले लोगों का समय की बचत के साथ बड़ी सुविधा मिलेगी।

दरअसल देश में लोगों को अच्छी सड़क मुहैया कराने के लिए देश के केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिससे कि आने वाले समय में लोगों को सड़क की परेशानियों से नहीं जूझना पड़ेगा। इसके साथ ही व्यापार उद्योग बढ़ने के साथ ही पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए अब लगातार देश में सड़कों का जाल फैलाया जा रहा है।

72 प्रतिशत तक पूरा हुआ प्रोजेक्ट का काम

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे की एक झलक अपने टि्वटर अकाउंट शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा की दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस में बन जाने के बाद मध्य प्रदेश की सूरत बदल जाएगी। यानी किसका काम अब तेजी से किया जा रहा है। नितिन गडकरी ने कहां कि इस महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट का करीब 72% तक कार्य पूरा कर लिया गया। वहीं इसी साल नवंबर तक इसे बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

google news

बता दें कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पश्चिम मध्य प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। वहीं झाबुआ, रतलाम, मंदसौर के उद्योगों को प्रगति के साथ महेश्वर उज्जैन जैसे पर्यटन स्थलों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा और इंदौर की कनेक्टिविटी बदतर हो जाएगी। यानी कि इस सड़क के बन जाने की वजह से यहां पर उद्योग धंधे के साथ ही पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा दिया जाएगा। वहीं कई तरह की व्यवसाय के द्वार खुलेंगे। बताया जा रहा है कि नो पैकेज में इस पूरे मार्ग का काम किया जा रहा है। अभी तक करीब 71.6 8% काम पूरा हो गया। वहीं बाकी काम नवंबर 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा।