मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में इन रास्तों से जाएं, 12 अक्टूबर तक ये प्रमुख सड़क रहेगी बंद, ये है वजह

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का एक प्रमुख रास्ता फ्लाईओवर के निर्माण के लिए गटर लांचिंग के चलते बंद होने जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां पर गडर लांचिंग के चलते इस सड़क का ट्रैफिक डायवर्जन भी किया जा रहा है ।गणेश मंदिर से गुरुदेव गुप्त चौराहे तक फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है। 1 महीने तक मानसरोवर चौराहे से प्रगति पैट्रोल पंप वाला मार्ग पूरी तरह से बंद रहेगा। निर्माण कार्य के चलते कई मार्ग अनेक बार बंद किए जा चुके हैं। ऐसे में 1 महीने तक इस मार्ग को भी बंद कर दिया गया है। हालांकि यहां से रोजाना सफर करने वाले लोगों को थोड़ी समस्याओं का सामना जरूर करना पड़ेगा।

google news

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गणेश मंदिर से गुरुदेव गुप्त चौराहे तक फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है जिसकी वजह से 13 सितंबर की रात से 12 अक्टूबर की रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मानसरोवर चौराहे से प्रगति पैट्रोल पंप वाला मार्ग पूरी तरह से बंद रहेगा। निर्माण कंपनी व यातायात पुलिस ने मायना करने के बाद नागरिकों की सुरक्षा के चलते रोड को बंद करने का फैसला किया है। एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक संदीप दीक्षित ने कहा कि 13 सितंबर की रात से 12 अक्टूबर की रात तक फिर और पूरी तरह से बंद रहेगा। जरूरत पड़ने पर दिन के वक्त भी अस्थाई रूप से इस हिस्से को डायवर्ट कर दिया जाएगा।

इन सड़क से गुजर पाएंगे वाहन चालक

मानसरोवर कांप्लेक्स तिराहा रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से प्रकृति चौराहे एवं बोर्ड ऑफिस चौराहे की ओर जाने वाले वाहन अब मानसरोवर कांप्लेक्स तिराहा 7 नंबर चौराहा सरोजनी नायडू कन्या स्कूल पारुल अस्पताल प्रगति चौराहे एवं हकीम होटल बोर्ड ऑफिस की ओर जाएंगे ।वहीं प्रगति चौराहे से मानसरोवर कांप्लेक्स तिराहा रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन प्रगति चौराहे पारुल अस्पताल तिराहा सरोजनी नायडू स्कूल तिराहा 7 नंबर मार्केट चौराहा होकर मानसरोवर तिराहा से जाएंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फ्लाईओवर के निर्माण के चलते गडर लांचिंग के लिए इस तरह का फैसला लिया गया है। हालांकि यह पहला नहीं है इससे पहले भी कई निर्माण कार्य के चलते अनेक मार्गो को बंद किया गया है। हालांकि इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को थोड़ी परेशानियों का सामना जरूर करना पड़ेगा उन्हें जो निर्धारित किए गए हैं उस से गुजरना पड़ेगा।

google news