इंदौर निगम ने किया कमाल, बिना उद्घाटन जनता को मिली सौगात, 6 महीने में ही तैयार पुल पर शुरू हुआ ट्रैफिक

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मां अहिल्या की नगरी इंदौर में इस समय सड़क और पुलिया का काम तेजी से किया जा रहा है। एक समय था जब नगर निगम हमेशा इन कार्यों में लेटलतीफी करता था जो समय तक इस काम को पूरा करने की गाइडलाइन दी जाती थी उसमें पूरा नहीं हो पाता था, लेकिन अब नगर निगम ने कमाल कर दिया है। भानगढ़ पुल को डेडलाइन से पहले ही पूरा बनाकर तैयार कर दिया है। बता दें कि इस पुल को बनाने के लिए 1 साल का वक्त दिया था और साढ़े 6 महीनें में ही इसे बनाकर तैयार कर दिया है। बता दें कि इस पुल का लोकार्पण नहीं किया गया है। उससे पहले ही जनता को राहत देने के इरादे से ट्रैफिक शुरू कर दिया गया है।

google news

जानिए पुल को बनाने में कितनी लगी लागत

इंदौर में इस समय लगातार कई तरह की सड़क व ओवर ब्रिज समेत पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। ऐसे में कई दिनों से भानगढ़ पुर को बनाने का काम किया जा रहा था। इस पुल को तैयार करने के लिए नगर निगम को 1 साल का वक्त दिया था, लेकिन उससे पहले ही इसे बनाकर तैयार कर दिया है। 60 साल पहले यह पुल बारिश में लोगों की मुसीबत बन गया था। यहां से गुजरने में दुर्घटना का डर बना हुआ रहता था। इसके बाद इसके जीर्णोद्धार का फैसला किया तब कहीं जाकर 55000000 रुपए की लागत से नया पुल बनाने का प्रस्ताव को मंजूरी दी गई अब इस नए पुल को बनाया जा रहा है।

1 नवंबर 2021 को शुरू हुआ था काम

बता दें कि 1 नवंबर 2021 से भानगढ़ मार्ग पर कान्ह नदी पर बना पुल को बनाने का काम किया जा रहा है। अब यह पुल बनकर तैयार हो गया है। इसको पूरा करने की मियाद 1 साल की रखी गई थी, लेकिन उससे पहले ही इसे बनाकर तैयार कर दिया गया है। यह पुल 200 फीट लंबा और 30 फुट चौड़ा है। पूरा निर्माण होने के बाद ट्रैफिक भी शुरू हो गया है। हालांकि अभी तक इस पुल का लोकार्पण नहीं किया गया है, क्योंकि आचार संहिता के दौरान किसी भी पुल और सड़क का उद्घाटन नहीं किया जाता है। ऐसी स्थिति में लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक का आवागमन शुरू कर दिया है।

NDIcw”Jth fUtu Ctld\Z vw˜ fuU rJhtu” buk ytmvtm fuU hnJtme R¢fUXt ýY> WlfUe btkd :e fUe lY vw˜ fuU rlbtoK fuU vn˜u JifUrÖvfU btdo cltgt stgu> yr”fUtrhgtuk mu slŒr;rlr” ytih ˜tudtu lu fUtVUe =uh ;fU aato fUe ytih n˜ rlfU˜ stlu ;fU btdo fUtu at˜q hFlu fUe ct; fUne> ŒVwU֘ atihrmgt ytNw

1 साल की डेड लाइन, 6 महीने में किया पूरा

वहीं इस मामले में नगर निगम के अफसरों ने कहा कि आचार संहिता लागू नहीं होती तो इसका विधिवत लोकार्पण किया जा सकता था, लेकिन ऐसे में अब इसका लोकार्पण नहीं किया गया है। 17 जुलाई को परिणाम आने के बाद उद्घाटन कर आने की प्लानिंग की थी। मगर इसके पहले लोगों ने ही पुल पर से यातायात शुरू कर दिया है। इस मामले में प्रकोष्ठ के कार्यपालन यंत्री अनूप गोयल ने बताया कि भानगढ़ पुल का निर्माण कार्य पूरा 1 साल से पहले हो गया है। निगम आयुक्त के आदेश पर काम में तेजी लाकर 6 महीने में ही इसे पूरा कर दिया है। जवाहर मार्ग पुल साडे 3 महीने में पूरा किया था। इस पुल के बन जाने के बाद ट्रैफिक समस्या खत्म हो गई है।

google news