मध्यप्रदेश में इन सरकारी योजनाओं में हुए नवाचार, शिक्षक, छात्र समेत आमजन को मिलेगा ये बड़ा लाभ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में पंचमढ़ी में चिंतन बैठक चल रही है। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई तरह की योजनाओं को अमल में लाने की घोषणा की है। शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिर से तीर्थ दर्शन यात्रा शुरू करने की घोषणा की है। वहीं रविवार को कई विभागों विभिन्न शासकीय योजनाओं में नवाचार करने की बात कही। जिसमें शिक्षक बच्चों से लेकर आम जनता को इसका लाभ मिलने वाला है। इसकी जानकारी चिंतन बैठक में विभागों द्वारा दी गई है।

google news

पंचमढ़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में चिंतन बैठक दूसरे दिन भी जारी रही। जिसमें उन्होंने विभिन्न विभागों के द्वारा किए गए नवाचारों की जानकारी ली। इस दौरान मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों की जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने रखी है। जिसमें उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में जन कल्याणकारी योजनाओं को अमल में लाया जाएगा। वहीं इसके क्या क्या प्रयास होंगे इसके बारे में भी जानकारी दी गई है। इसके साथ ही इसमें हर तबके को लाभ मिलने वाला है।

लघु और मध्यम उद्योग व शिक्षा विभाग

इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री की जानकारी दी है जिसने मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी में फर्नीचर प्लास्टर की पहल की जाएगी जिसमें एमएसएमई सेक्टर में 237000 लोगों के लिए रोजगार शुरू किए जाएंगे इसका कार्य 48 जिलों में तेजी से चल रहा है इसके साथ ही शिक्षा विभाग में भी कई तरह की गतिविधियों पर जोर दिया गया है जिसमें प्रदेश में 240 घंटे के पाठ्यक्रम को प्रारंभ करने की पहल शुरू की है ऐसा करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन जाएगा इसके साथ ही विद्यार्थियों को कई राज्यों की संस्कृतियों से परिचित करवाने का प्रयास भी जोरो से किया जा रहा है

किसानों के साथ चिकित्सा शिक्षा विभाग

इसके साथ ही इस चिंतन बैठक में किसानों के हित में भी कई तरह के महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। जिसमें हरदा और सीहोर को पायलट के रूप में लिया गया है। वहीं किसान क्रेडिट कार्ड में ही अब तक बीमा होता था लेकिन अब 1 ग्रामों के लिए उसकी शुरुआत कर दी गई है। वहीं मध्यप्रदेश में कृषि ओपीडी की शुरुआत कर दी गई है। जिससे दूरभाष पर कृषि वैज्ञानिकों से मार्गदर्शन दिलवाने की पहल शुरू की जाएगी। वहीं पशुओं के इलाज के लिए अब शुरू कर दी गई है। यानी कि इंसानों की तरह ही पशुओं के इलाज के लिए भी घर-घर एंबुलेंस पहुंचेगी। वहीं हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करवाई जा रही है। ऐसा करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन जाएगा। इसको पढ़ाने के लिए 57 प्रोफेसर रहेंगे। इसमें तीन विषय के पाठ्यक्रम का प्रथम कट तैयार कर दिया है।

google news

उच्च शिक्षा विभाग में भी कई तरह की पहल शुरू की गई है जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों के द्वारा 1500 ग्राम गोद लेने की पहल शुरू की गई है, जिन्हें भारतीय शिक्षण मंडल से जोड़े जाने की बात कही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग में प्रसूति सहायता योजना के तहत 4000 के स्थान पर 8000 की राशि प्रथम किस्त के रूप में दी जाएगी। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में एंबुलेंस की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। अभी तक प्रदेश में 1000 एंबुलेंस संचालित हो रही है। नहीं जल संसाधन विभाग स्वास्थ्य विभाग नगरीय विकास विभाग राजस्व विभाग परिवहन विभाग वन विभाग समेत कई विभागों में नई पहल शुरू की गई है। जिसका फायदा लोगों को मिलने वाला है।