मध्यप्रदेश एक बार फिर बना नंबर-1, टाइगर-लेपर्ड के बाद इस मामले में मारी बाजी

मध्य प्रदेश सरकारी योजना के साथ ही हर क्षेत्र में नंबर-1 का तमगा हासिल कर रहा है। एक बार और मध्य प्रदेश के नाम नंबर वन का टैग लग गया है। जिससे मध्यप्रदेश में अब भेड़िए यानी ‘वुल्फ स्टेट’ का तमगा हासिल किया है। इससे पहले मध्यप्रदेश में टाइगर, लेपर्ड, घड़ियाल और वल्चर राज्य का तमगा का हासिल कर चुका है। एक रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में गिनती की गई तो मध्यप्रदेश में 772 भेड़िए पाए गए हैं। यानी कि मध्यप्रदेश में आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा भेड़िए की संख्या पाई गई है। इससे पहले टाइगर, लेपर्ड, घड़ियाल की संख्या के मामले में मध्य प्रदेश नंबर वन पर आया था।

google news

एमपी के अलावा इन राज्यों में इतनी संख्या

दरअसल हाल ही में मध्य प्रदेश वन विभाग ने एक ताजा आंकड़ा जारी किया है। जिसके अनुसार मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा भेड़िए पाए गए हैं। इनमें मध्य प्रदेश नंबर वन पर है, जहां मध्यप्रदेश 772, राजस्थान 532, गुजरात 494, महाराष्ट्र 396, छत्तीसगढ़ 320, भेड़ियों की संख्या पाई गई है । यानी कि सब राज्यों से ज्यादा मध्यप्रदेश में अधिक भेड़ियों की संख्या है। इससे पहले मध्यप्रदेश लेपर्ड, टाइगर, घड़ियाल और वल्चर स्टेट का तमगा हासिल कर चुका है।

ट्विटर पर लिखा ‘वुल्फ स्टेट’

शुक्रवार को वन विभाग ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए हर्ष जताया है। उन्होंने लगातार पर्यटन और वन्यजीवों के लिए हो रहे कामों के बारे में बताया। इसके साथ ही अपने ट्विटर पोस्ट में वन विभाग ने मध्य प्रदेश को ‘वुल्फ स्टेट’ लिखा है।

नंबर वन बना मध्य प्रदेश

दरअसल मध्य प्रदेश सरकारी योजनाओं के साथ हर क्षेत्र में नंबर वन का तमगा हासिल कर रहा है। मध्य प्रदेश की जलवायु को वन्य जीव और जलीय जीव काफी पसंद करते हैं। इसी का नतीजा है कि आज मध्यप्रदेश में वन्यजीवों की संख्या बढ़ रही है। बीते दिनों जहां मध्य प्रदेश ने टाइगर लेपर्ड के मामले में नंबर वन का तमगा हासिल किया था। वहीं अब भेड़िए के मामले में मध्य प्रदेश नंबर वन पर आ गया है।

google news