महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दिया दीपावली का तोहफा, राजवाड़ा पर दुकानें और ठेले लगाने की दी अनुमति

आगामी समय में दीपावली का पर्व आने वाला है। इससे पहले इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने राजवाड़ा पर दुकानें लगाने वाले लोगों को खुशखबरी दी है। दरअसल नगर निगम द्वारा दुकानों को हटाए जाने के मामले में राहत दे दी है। उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दीपावली पर दुकानें लगाने वाले हाथरस के लिए नियमानुसार दुकान लगाने की अनुमति दी जाए। वहीं दुकानदारों से भी नियमों का पालन करने की अपील की है।

google news

दुकानदारों को किया आश्वस्त

दुकानदारों को दीपावली के बाद निगम के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य रहेगा। रेहड़ी पटरी वाले दुकानदारों को आश्वस्त किया गया है कि दीपावली के बाद राजवाड़ा पर दुकान नहीं लगाएंगे। त्योहारों के समय दुकानें लगाने की अनुमति दी गई है जिससे वहां अपना रोजगार चला सके।

100 अधिक लोगों ने किया हंगामा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजवाड़े पर दुकान लगाने वाले 100 से अधिक लोगों ने हंगामा किया था। यह विक्रेता करीब डेढ़ बजे एकत्रित हुए और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। विरोध स्वरूप सांकेतिक रूप से पुराने कपड़े भी चलाएं हंगामे के कारण 4 घंटे तक यातायात प्रभावित होता रहा। महापौर ने उनकी परेशानियों को देखते हुए इस तरह का फैसला लिया है जिससे उन्हें कहीं ना कहीं राहत जरूर मिली है।

गौरतलब है कि राजवाड़ा चौक पर दुकान कपड़े सजावटी वस्तुएं पुरवा में चीजों की दुकानें लगाते हैं। करीब ढाई महीने पहले नगर निगम में राजवाड़ा क्षेत्र से सड़क और फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों पर रोक लगा रखी थी। गोपाल मंदिर के पास पुराने एसपी ऑफिस परिसर में शिफ्ट किया गया था। क्षेत्र में दुकान और फुटपाथ भी बना हुआ है, लेकिन उस जगह पर दुकानदार जाने को तैयार नहीं हो रहे हैं।

google news