MP : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्व सहायता समूह को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने वितरित की 300 करोड़ की राशि

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर स्व सहायता समूह 300 करोड रुपए की सौगात दी दरअसल सीएम शिवराज ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रताप नड्डा के मुख्य आतिथ्य में पोषण आहार संयंत्र का स्थानांतरण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया वही प्रदेश भर के स्व सहायता समूह को 300 करोड रुपए लोन का वितरण किया गया इसके साथ ही मंगलवार 8 मार्च से 31 मार्च तक मध्यप्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

google news

दरअसल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे इस दौरान इंदौर विमानतल से सीधे उज्जैन महाकाल मंदिर पहुंचे इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल का जलाभिषेक और पंचामृत कर यूपी चुनाव में जीत का आशीर्वाद लिया इसके बाद देवास के कार्यक्रम में शामिल हुए भाई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल रहे इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ने मध्य प्रदेश के महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 300 करोड़ रुपए का ऋण वितरण किया इसके साथ ही उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री बोले-महिला सशक्तिकरण से आई क्रांति

वही इस महिला सशक्तिकरण क्रेडिट लिंकेज कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं सहायता समूहों के सफलता की कहानी’ पुस्तक का विमोचन किया है इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में का क्रांति आई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि मध्य प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य जो नगरी निकाय चुनाव में महिलाओं को 50% आरक्षण दे रहा है इसके साथ ही शिक्षकों की भर्ती में भी 50% आरक्षण और शासकीय सेवाओं में 33% का आरक्षण सरकार के द्वारा दिया जा रहा है इसके साथ ही मध्य प्रदेश में बेटियां सशक्त और सक्षम बन रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना चला रहे हैं। महिलाओं को उज्जवला गैस सिलेंडर दे रहे हैं और कई तरह की योजनाएं लाभ पहुंचाया जा रहा है

महिला सशक्तिकरण के प्रयास अद्भुत: जेपी नड्डा

इस कार्यक्रम के दौरान मौजूद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाएं जा रहे इस अभियान को लेकर उन्होंने काफी तारीफ की उन्होंने कहा मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए जो प्रयास किए हैं वह अद्भुत है इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी टीम को बधाई दी है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा के बाद आज स्व सहायता समूह से करीब आठ करोड़ महिला जुड़ी हुई मध्यप्रदेश में गणित 3 लाख 40000 महिलाओं को स्वयं सहायता समूह अभी तक जोड़ा गया इससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर परिवार ही नहीं बल्कि अपने समाज को भी मजबूत स्थिति में ले कर जाएगी

google news