MP: रामनवमी को लेकर शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, इन 12 जिलों को मिलेगा बड़ा लाभ, अधिकारियों को दिए निर्देश

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के द्वारा प्रदेश वासियों के हित में कई बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। 10 अप्रैल रामनवमी के मौके पर प्रदेश भर में कई बड़े आयोजन किए जाएंगे। इसको लेकर शिवराज सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। निवाड़ी जिले के ओरछा के साथ ही चित्रकूट भगवान राम की नगरी में 4 से 10 अप्रैल तक श्री रामलीला उत्सव का आयोजन होगा। वहीं पवित्र बेतवा नदी के तट पर 5 लाख दिए जलाने की तैयारी की जा रही हैं ।

google news

करोड़ों के विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि इसकी वजह से प्रदेश के 12 जिलों को लाभ मिलेगा। वहीं आगामी 2 अप्रैल को उज्जैन और नसरुल्लागंज वहीं 4 अप्रैल को माखन नगर का गौरव दिवस को विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं 275 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन करने के साथ ही लोकार्पण भी किया जाएगा।

10 अप्रैल को राम नवमी का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले की ओरछा नगरी और चित्रकूट में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसको लेकर सरकार की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी है। मंत्री उषा ठाकुर  ने जानकारी देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम को समर्पित भक्ति में और सांस्कृतिक कार्यक्रम रामनवमी के मौके पर आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही ओरछा नगरी में श्री राम राज्य कला दीर्घा का लोकार्पण किया जाएगा और बेतवा नदी के तट पर 5 लाख दीप जलाए जाएंगे। वहीं चित्रकूट में 4 से 10 अप्रैल तक श्री राम लीला का उत्सव किया जाएगा।

इसके साथ ही शहडोल, उमरिया, विदिशा, शिवपुरी, नीमच, उज्जैन, डेमू, रतलाम, पन्ना, राजगढ़ समेत 12 जिलों में में भगवान श्रीराम से जुड़े नृत्य नाटक भक्ति गायन और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगें मई 2 से 10 अप्रैल तक ओरछा गौरव दिवस मनाया जाएगा। वहीं बेतवा तट पर 10 अप्रैल को दीपोत्सव में 5 लाख दियो को एक साथ प्रज्वलित कर भगवान श्री राम के प्रति आस्था को प्रकट किया जाएगा।

google news