इंदौर की स्वच्छ सड़क पर उतरे नवनिर्वाचित महापौर, पदभार ग्रहण करने से पहले पुष्यमित्र भार्गव ने संभाला ट्रैफिक, लिया ये संकल्प

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को शुक्रवार शाम एक नया महापौर मिल गया है। दरअसल महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कल शाम पार्षदों के साथ शपथ ग्रहण की। इसके बाद शनिवार दोपहर में नगर निगम कार्यालय जाकर उन्होंने पदभार ग्रहण किया है। बता दें कि सांकेतिक रुप से शहर के महूनाका चौराहे पर ट्रैफिक संभालते हुए पुष्यमित्र भार्गव नजर आए हैं। इस दौरान यातायात नियमों का पालन करने के लिए उन्होंने लोगों को जागरूक किया है।

google news

कल शाम पार्षदों के साथ पुष्यमित्र ने ली शपथ

महापौर के अलावा पार्षदों ने भी अपने-अपने क्षेत्र के चौराहे पर ट्रैफिक संभालने के साथ जन जागरण अभियान शुरू किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें विगत दिनों नगर निगम परिणाम में पुष्यमित्र भार्गव ने कांग्रेस के महापौर उम्मीदवार संजय शुक्ला को करारी मात दी थी। ऐसे में अब पुष्यमित्र भार्गव ने शुक्रवार शाम सभी पार्षदों के साथ शपथ ग्रहण कर लिया है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने लिया ये संकल्प

शनिवार दोपहर नगर निगम में पहुंचकर उन्होंने पदभार ग्रहण किया है। इतना ही नहीं सबसे पहले उन्होंने महू नाका चौराहे पर जाकर ट्रैफिक संभाला और यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक भी किया है। इंदौर यातायात प्रबंधन को रोड मॉडल बनाने सोशल पार्किंग का इंतजाम करने और यातायात नियमों का पालन कराने का संकल्प नवनिर्वाचित महापौर ने लिया है।

भार्गव ने चलाया ट्रैफिक जागरूकता अभियान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शुक्रवार शाम खेल प्रसार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। शनिवार दोपहर निगम मुख्यालय में उन्होंने पदभार ग्रहण किया और सुबह 10ः30 को उन्होंने महू नाका चौराहे पर पहुंचकर ट्रैफिक संभाला। इस दौरान पूर्व पार्षद मालिनी गौड़ पार्षद नेता रामबाबू राठौर, लोकेश कें,द्र हरप्रीत कौर ,लूथरा ,प्रिया डांगी, शानू शर्मा, निगम यातायात विभाग के अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा, सहायक यंत्री पीसी जैन समेत पुलिस के मिलकर सांकेतिक रूप से ट्रैफिक को लेकर जन जागरण अभियान चलाया गया।

google news

इस अभियान के दौरान नवनिर्वाचित महापौर भार्गव ने महू नाका चौराहा सिग्नल पर रुकने वाले लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने और ट्रैफिक व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। महापौर भार्गव के निगम मुख्यालय में पदभार ग्रहण करने के चलते परिषद कार्यालय और अन्य विभाग के अफसर सुबह से ही व्यवस्था में जुटे हुए थे।