भोपाल वन विहार में बढ़ी जानवरों की संख्या, सैलानियों का होगा मनोरंजन, देखनें को मिलेंगे ये जानवर

इंदौर के कमला प्राणी संग्रहालय में एक और जानवरों के एक्सचेंज का काम चल रहा है, जहां आने वाले दर्शकों को नए-नए पक्षी के साथ ही जानवर देखने को मिल जाएंगे। वहीं राजधानी भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में घूमने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आई है। अब बंद बिहार में दर्शकों को कई तरह के जानवर देखने को मिलेंगे यहां पर जानवरों का कुनबा बढ़ा दिया गया है जिसमें बाघ, सफेद बाघ, शेर भालू जैसे कई जानवर की संख्या में इजाफा देखने को मिलेगा।

google news

दरअसल 2 दिन पहले भोपाल के वन विहार में नाइट शिफ्ट चालू की गई थी। जिसमें दर्शकों को दिन के साथ ही रात में वन विहार जू में घूमने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए सैलानियों शाम 4:00 बजे टिकट बुक कराना पड़ती है उसके बाद शाम 7:00 बजे से रात 8:30 वहीं दूसरी शिफ्ट रात 8:30 से 9:30 तक रहती है। दर्शक आसानी से वन विहार में घूम सकते हैं। वहीं दर्शकों के लिए अब एक और खुशखबरी सामने आई जिसमें जानवरों की गणना हुई थी जिसकी तुलना में इस बार वन विहार में जानवरों की संख्या बढ़ गई।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल के मुकाबले इस बार वन विहार में जानवरों की संख्या बढ़ गई है जिसमें राष्ट्रीय पक्षी मोर 55% तक बढ़े हैं तो वहीं लंगूर की संख्या 18% तक बढ़ गई है। ऐसे में अब वन विहार में आने वाले पर्यटकों को बड़े हुए जानवरों की संख्या देखने को मिलेगी ।इसको लेकर शुक्रवार प्रबंधन ने वन्य प्राणियों की गणना की जिसमें आंकड़े दर्शाए गए है।

परमाणु बम तक पहुंचा रूस-यूक्रेन का युद्ध, MP के इस किसान ने दोनों राष्ट्रपतियों से इस अंदाज में की ये अपील

google news

इन जानवरों की बढ़ी इतनी संख्या

वन विहार प्रबंधन के गणना के आंकड़े के अनुसार इसमें सफेद बाघ की संख्या की बात करें तो संख्या 3 शेर,13 बाघ,1 सफेद बाघ,10 तेन्दुआ,20 भालू,1 हायना,13 मगर,2 गौर,28 पहाड़ी कछुआ,33 जलीय कछुआ,6 घड़ियाल शामिल है। जिसमें अभी तक कुल संख्या 1662 हो गई। जिसमें चीतलों की संख्या बढ़ी है। चीतल 522 हो गए हैं तो वहीं शेर तेंदुए को देखने वाले पर्यटकों को अब सबसे ज्यादा मोर और लंगूर देखने को मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *