रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की बड़ी घोषणा, सुनकर यात्री हो गए खुश, बोले-दिल जीत लिया आपने
भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है। रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा के अनुरूप कई तरह के बदलाव करने के साथ ही कई सुविधा दे रही है। ऐसे में अब खजुराहो से दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की जा रही है। इसकी घोषणा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की है। उन्होंने कहा कि छतरपुर खजुराहो में रेक पॉइंट्स स्वीकृत हुए हैं। वंदे भारत ट्रेन शुरू होने से रेलवे यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। इस साल केंद्रीय बजट में देश में कई वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू करने को लेकर प्रस्ताव पास किया था।
75 शहरों को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने की योजना
बता दें कि देशभर में वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जाएगा जिसमें यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। केंद्र की मोदी सरकार का देश के 75 शहरों को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने की योजना पर काम कर रही है। जिसमें चेन्नई, इंटीग्रल ने तेजी से तैयारी की जा रही है। इसके अलावा वंदे भारत ट्रेनों के कोच का प्रोडक्शन किया जा रहा है। बता दें कि नई कोच पुराने मॉडल की तुलना में काफी एडवांस होगी। जिसमें आधुनिक सुविधा से लैस इन कोच में यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
वंदे भारत ट्रेन में मिलेंगे ये फीचर्स
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि जल्दी ही भारत में 75 शहरों से जोड़ने के लिए वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खजुराहो दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के रूट पर अगस्त तक इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि वंदे भारत ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को कई तरह की सुविधा मिलेगी। वहीं वंदे भारत ट्रेन बहुत ही आरामदायक फुल एसी चेयर कार वाली ट्रेन है। इसमें कई तरह के फीचर है जिसमें एग्जीक्यूटिव क्लास में रोटेटिंग सीटें, यूरोपीयन स्टाइल की सीटें, रीडिंग लाइट्स, ऑटोमेटिक एग्जिट एंट्री दरवाजे समेत कई तरह की खासियत इसमें मौजूद है।
इस स्टेशन को बनायेंगे वर्ल्ड क्लास स्टेशन
रेल मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि खजुराहो स्टेशन के पुनर्विकास का काम किया जाएगा। इसे वर्ल्ड क्लास के लेवल पर बनाया जाएगा। वहीं वन स्टेशन वन प्रोडक्ट योजना को भी विस्तार दिया जा रहा है। इसके पीछे स्थानीय उत्पादों को स्टेशनों के जरिए बाजार दिया जा सकेगा। खजुराहो की सैर बहुत ही आसान होने वाली है। रेल मंत्री के फैसले के बाद खुश होकर यात्रियों ने कहा रेल मंत्री ने दिल जीत लिया है।