अग्नि के सात फेरे लेकर एक-दूजे के हुए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, देखियें तस्वीरें

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का कई दिनों से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार गुरुवार को रणबीर कपूर आलिया भट्ट शादी के साथ बंधन में बंध गए और अग्नि के साथ फेरे लेते हुए सात जन्मों तक साथ जीने का वचन मांगा है। जानकारी मिल रही है कि रणवीर और आलिया शादी के बाद सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचें और भगवान गणेश के दर्शन किए है। वहीं इसके बाद अब रिसेप्शन की पार्टी दी जाएगी जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के सभी स्टारों के साथ ही बड़ी हस्तियां शामिल होगी।

google news

दरअसल लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शादी कर ली है। गुरुवार को आलिया भट्ट ने शादी के बाद अपने ऑफिशियल अकाउंट पर रणवीर के साथ कुछ तस्वीर शेयर की है जो उसको काफी पसंद आ रही है। बता दें कि रणवीर और आलिया की शादी को लेकर कई दिनों से फैंस को इंतजार था ।आखिरकार उन्होंने शादी कर ली है। वही अब शादी के बाद रिसेप्शन भी दिया जाएगा । जिसमें फिल्म के अभिनेताओं के साथ ही बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

शादी में मेहमानों को पहुंचने का सिलसिला जारी

बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे को 4 साल से डेट कर रहे थे आखिरकार दोनों ने शादी कर ली है। कपूर और भट्ट फैमिली अब दोनों एक दूसरे के रिश्तेदार हो गए हैं। हालांकि शादी को लेकर कई दिनों से सस्पेंस बना हुआ था। वहीं एक दिन पहले ही नीतू कपूर के साथ पूजा भट्ट, करीना कपूर के हाथों में मेहंदी देखने के बाद शादी की तारीख बताई गई है। रणवीर और आलिया की शादी में मेहमानों का पहुंचने का सिलसिला भी जारी है। इसके साथ ही उनकी शादी में आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी भी पहुंचे हैं। करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ पहुंचीं है।

दोनों परिवार निभा रहे मेहंदी की रस्म

दरअसल कपूर परिवार में शादी की खुशियां नजर आ रही है। नीतू कपूर के साथ ही आलिया भट्ट की बहन पूजा भट्ट के हाथ में भी मेहंदी लगी हुई है। इनकी तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं रणबीर कपूर की कजिन बहन करिश्मा कपूर ने भी इस मौके पर अपने पैर में मेहंदी डिज़ाइन बनवाया है जो इस समय लोगों को आकर्षित कर रहा है। वहीं आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी अपने हाथों में मेहंदी की डिजाइन बनवाई है।

google news