मध्यप्रदेश में बन रही 2 राज्यों को जोड़ने वाली सड़क, 1354 करोड़ रुपए की फोरलेन 2 साल में होगी तैयार, मिलेगा ये लाभ

मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश का सफर और भी आसान होने जा रहा है। दरअसल दोनों राज्यों को जोड़ने वाला विदिशा से झांसी के लिए फोरलेन प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है जल्द ही अब राजधानी भोपाल से झांसी का सफर आसान हो जाएगा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से उत्तर प्रदेश की झांसी के बीच विदिशा झांसी फोरलेन बनाया जा रहा है। इस सड़क के बन जाने के बाद राजधानी भोपाल से उत्तर प्रदेश के झांसी तक लोगों को ना केवल सुगम रास्ता मिलेगा बल्कि समय की बचत भी होगी ।

google news

2 साल में फोरलेन को बनाने का लक्ष्य

दरअसल विदिशा से झांसी के बीच बनाए जा रहे 2 राज्यों को जोड़ने वाले फोरलेन की खासियत यह है की इस फोरलेन के बन जाने के बाद लोगों को ना केवल सुगम रास्ता मिलेगा, बल्कि उन्हें मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश जाने में समय की बचत भी होगी। इसके अलावा इस फोरलेन का काम 4 फेस में किया जा रहा है। खास बात यह है इसका निर्माण कार्य 2 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस सड़क को बनाने का काम नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा किया जा रहा है।

1354 करोड़ की लागत में होगा तैयार

बता दें कि इस हाईवे को बनाने के लिए 1354 करोड रुपए की लागत आई है। विदिशा से झांसी कि सड़क बहुत ही खराब है, लेकिन अब इस नई फोरलेन के बन जाने के बाद झांसी का सफर एक से डेढ़ घंटे में पूरा हो जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा विदिशा से तालबेहट तक यह सड़क बनवाई है। वहीं झांसी के लिए बीना मालथौन होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि सड़क के निर्माण पर कुल 1354 करोड़ रुपए खर्च किए जाने हैं। एनएचएआई ने पूरा प्लान तैयार कर लिया है। वहीं अधिकारियों की मानें तो दिसंबर से इस सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।

206 किलोमीटर तक होगी इसकी लंबाई

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विदिशा से झांसी तक की लंबाई करीब 206 किलोमीटर की है। बीना तक सभी स्टेट हाईवे हैं जो कि बिल्कुल जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं। ऐसे में अब नई सड़क बन जाने के बाद ललितपुर से बाईपास हो जाएगा और भोपाल से विदिशा के लिए भी एनएच बनाया जाना है। मध्य प्रदेश में करीब 666 किलोमीटर सड़क बनाने का प्रस्ताव है। इन सड़कों के निर्माण पर 9000 रुपये खर्च किए जाने है। अगर ऐसा होता है तो मध्य प्रदेश वासियों को काफी राहत मिलेगी।

google news