मध्यप्रदेश की इस महिला के जज्बें को सलाम, हर दिन की बचत से खड़ा किया ये बिजनेस, आज चलती है रोजी-रोटी

मध्यप्रदेश में कई लोग नौकरियों की तलाश में घूम रहे हैं, लेकिन अगर कुछ काबिलियत और मेहनत करने का जुनून हो तो कुछ भी करना संभव है। मध्यप्रदेश की एक महिला भोपाल के हाट बाजार में मसाले का बिजनेस कर रही है। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार भी प्रदेश में महिला स्व सहायता समूह चला रही है जिसमें कई महिलाओं को जोड़कर आत्मनिर्भर बना रहे हैं। इसी तरह अब नगर निगम के राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत घटित अभिलाषा अनुपमा स्वयं सहायता समूह की प्रत्येक महिलाएं हर महीने 3000 रुपये कमा रही है।

google news

इस तरह किया महिला समूह का गठन

इस समूह से जुड़ी महिला सुरभि विश्वकर्मा ने कहा कि 2015 में एक समूह का गठन किया था ।जिसमें उन्होंने 4 सदस्यों की एक टीम बनाई इसके साथ ही 2016-17 में सभी को उन्होंने सिलाई का प्रशिक्षण दिया और 4 महिलाएं अपने घर में सिलाई का कार्य कर रही थी। इसके बाद उन्होंने छह महिलाओं को लेकर हाथ से मसाले बनाने का काम शुरू किया जो कि अब उनकी रोजी रोटी के साथ ही अच्छी कमाई का साधन भी बन गया है।

नगर निगम के राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित अभिलाषा अनुपमा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं प्रति सदस्य इस समय 3000 रुपये प्रतिमाह कमा रही है। जिसमें 10 महिला सदस्यों के रुपए मान से कुल 1000 की बचत नियमित रूप से कर रही है। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के द्वारा भी प्रदेश भर में महिला स्व सहायता समूह चलाया जा रहा है जिसमें महिलाओं को जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही रोजगार भी दिया जा रहा है।

हाथ से बने मसालों का कर रही बिजनेस

वहीं साल2018 -19 की बात करें तो समूह में 100000 का बैंक लिंकेज करवाया जाए। इसे लोन की राशि एवं बचत की राशि से समूह द्वारा ।150000 की मशीन खरीदी गई । छह महिलाएं वार्ड नंबर 20 छोटा तालाब पावर हाउस के पास कई प्रकार के मसाले, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर ,मिर्च पाउडर और कई तरह के आर्डर लोकल मार्केट और काउंटर से बिक्री कर रही है। महिला स्वयं सहायता समूह बनाकर नवाचार करने के साथ ही आत्मनिर्भर की ओर कदम बढ़ा रही है।

google news