मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के लिए संत अवधेशानंद ने की भविष्यवाणी, सुनकर कांग्रेस भी हो गई खुश, देखिए शिवराज का मास्टर स्ट्रोक

देशभर समेत मध्य प्रदेश में भी परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर राजधानी भोपाल के लालघाटी स्थित गुफा मंदिर में आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे और परशुराम जन्मोत्सव और अक्षय तृतीया के मौके पर भगवान परशुराम की 121 फीट की ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज मौजूद रहे। वहीं स्वामी अवधेशानंद महाराज ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए ऐसी भविष्यवाणी कर दी इससे बीजेपी ही नहीं बल्कि कांग्रेस में भी खुशी का माहौल है।

google news

अवधेशानंद गिरी ने की ये भविष्यवाणी

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के मौके पर जूना पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए ऐसी भविष्यवाणी की है जो अब काफी सुर्खियों में है। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए कहां की वहां बड़े नेता है, इन्होंने प्रदेश को बीमारू से सबसे अच्छा राज्य बना दिया है। शिवराज के प्रसिद्धी केवल मध्यप्रदेश में ही नहीं, बल्कि देशभर में इन का डंका बजता है। इनके कार्यों से मध्य प्रदेश हर दिशा में आगे बढ़ता जा रहा है।

भविष्यवाणी पर कांग्रेस ने जताई खुशी

वहीं महाराज अवधेशानंद गिरी के द्वारा की गई भविष्यवाणी पर कार्यक्रम में मौजूद पूर्व मंत्री पीके शर्मा ने खुशी जाहिर की है। उनका इशारा शिवराज को प्रधानमंत्री बनाने की ओर है। अगर ऐसा होता है तो मध्य प्रदेश के लोगों को खुशी होगी। वहीं मनोदय की बात पीसी शर्मा ने कहा कि इसकी शुरुआत हमने की थी। वहीं अवधेशानंद गिरि ने कहा एलन मस्क, बिल गेट्स और वॉरेन बफेट का मैं भी सम्मान करता हूं, लेकिन अगर चैरिटी सच में सीखना है तो भगवान परशुराम के चरणों में आ जाइए। भगवान परशुराम से बड़ा दानी कोई हो ही नहीं सकता है, उन्होंने एक दो बार नहीं बल्कि 21 बार धरती को दान दिया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मौके पर पुजारियों के लिए भी बड़ी घोषणा की है ।उन्होंने पुजारियों को 5000 का मानदेय देने की घोषणा करते हुए पाठ्यक्रम में भगवान परशुराम के बारे में पढ़ाए जाने की बात कही है। वहीं 2023 में विधानसभा चुनाव होना है ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा ब्राह्मणों को साधने का यह मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।

google news