शिवराज सरकार ने दिया किसानों को बड़ा तोहफा, खाते में भेजे 385 करोड़ 98 लाख रुपए, 13 लाख किसान लाभान्वित

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक बहुत ही बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। केंद्र की मोदी और मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार लगातार किसानों की आय को दोगुना करने का प्रयास कर रही है। ऐसे में सरकार की तरफ से 8 अगस्त से समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी भी शुरू हो रही है। दूसरी तरफ किसानों को शिवराज सरकार की तरफ से तोहफा दिया गया है। बता दें कि सरकार ने किसानों के खाते में जुलाई महीने की सिंचाई सब्सिडी की राशि ट्रांसफर कर दी है। इस राशि से मालवा और निवारण के करीब 1300000 किसानों को फायदा हुआ है।

google news

13 लाख किसानों को मिला लाभ

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के द्वारा शनिवार को जुलाई महीने की सिंचाई सब्सिडी की राशि किसानों के खाते में भेज दी है। इससे आगर मालवा हो निवास क्षेत्र के 1300000 किसानों को लाभ मिला है। इस मामले में जानकारी देते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि किसानों को लगातार सब्सिडी की राशि भेजी जा रही है। तय समय पर राशि उपलब्ध कराने के लिए डीवीटी बेहद कारगर साबित हो रही है।

385 करोड़ 98 लाख रुपए किए ट्रांसफर

बता दें निवारण के 13 लाख 25000 हजार किसानों के खाते में कृषि सब्सिडी की राशि भेजी गई है। लगभग 385 करोड 98, 13 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी है। इस मामले में जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत कंपनी वितरण के प्रबंध निदेशक ने बताया 15 जिलों के किसानों के खाते में सिंचाई कार्य के लिए सब्सिडी जमा करा दी गई इसके लिए डीवीडी का इस्तेमाल किया गया है।

बता दें कि डीबीटी के इस्तेमाल की वजह से आज यह सब हो पा रहा है। इसकी मदद से किसानों के मोबाइल नंबर आधार नंबर खाता और खसरा अधिक जानकारी जुटाई गई। 1 साल के प्रयास के बाद 1300000 किसानों के घरों और खेतों पर जाकर सभी जानकारी एकत्रित की और इसका परीक्षण करने के बाद आज किसानों की मदद की जा रही है ।उनके खातों को लिंक करवा कर अब उन्हें डीवीडी के जरिए राशि भेजी जा रही है।

google news