मध्यप्रदेश के पुलिसकर्मियों को एक्सपर्ट बनाने के लिए उठाया कदम, अब कर सकेंगे फोरेंसिक और पुलिस साइंस की पढ़ाई

मध्य प्रदेश के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि अब पुलिस के आला अधिकारी और कर्मचारी फॉरेंसिक और पुलिस साइंस की पढ़ाई कर सकते हैं। इसका मौका अब उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय में मिलने वाला है। इस संबंध में मध्य प्रदेश के पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिस इकाइयों को पत्र भेज दिया है।

google news

इन कोर्स के लिए एडमिशन शुरू

दरअसल उज्जैन की विक्रम विश्वविद्यालय में b.a. पुलिस साइंस और बीएससी, एमएससी फॉरेंसिक साइंस पाठ्यक्रम के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। फॉरेंसिक साइंस के लिए अपराध विश्लेषण करना बताया जाएगा। इसमें कानून अपराध, विज्ञान गुणवत्ता ,विश्लेषण व नियंत्रण डेटा का विश्लेषण विज्ञान व तकनीकी को इसमें शामिल किया गया है। अधिकारी और कर्मचारी इनकी पढ़ाई करना चाहता है उनके लिए यह मौका है।

पुलिसकर्मियों को बनाया जायेगा एक्सपर्ट

बता दें कि पुलिसकर्मियों को इन विषयों की पढ़ाई करवाने का मक्शत उन्हें एक्सपर्ट बनाया जाएगा ।पाठ्यक्रम में नवीन प्रशिक्षण किट आधुनिक उपकरणों और उनका उपयोग से अपराधी और उसके किए गए अपराधों को साबित करने के लिए श्रमिकों की विभिन्न तरीके से जांच जैसे डीएनए विश्लेषण, फिंगरप्रिंट, लिखावट, विष विज्ञान परीक्षण, अपराध के दृश्यों का विश्लेषण, अपराधियों की पहचान समेत कई चीजों से उन्हें अपराधियों को पकड़ने में मदद मिलेगी और वहां एक्सपर्ट भी बन जाएंगे।

पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए इस तरह की मुहिम शुरू करने से उन्हें काफी फायदा मिलेगा। पुलिसकर्मी फॉरेंसिक और पुलिस साइंस की पढ़ाई कर सकेंगे ।उज्जैन विक्रम विश्वविद्यालय में कोर्स भी शुरू हो गया है। ऐसे में उन्हें काफी फायदा मिलेगा। अगर आप भी एडमिशन लेना चाहते हैं तो मौका है और जल्दी एडमिशन ले सकते हैं।

google news