मध्यप्रदेश के के सबसे बड़े हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 10.8 डिग्री पर, 4 दिन में तेजी से गिरेगा तापमान

मध्यप्रदेश में इन दिनों ठंड का मौसम शुरू हो गया है। इन दिनों हवा का रुख उतरी और उत्तर-पूर्वी है। पूरे मध्यप्रदेश में न्यूनतम तापमान पंचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया, जहां पारा 10.8 पर पहुंच गया है ।अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 13 से 17 डिग्री के बीच दर्ज कर लिया गया है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान दामों में 35 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम यूं ही बना रहने की संभावना है। वहीं 4 दिन बाद न्यूनतम तापमान तेजी से गिरेगा जिससे ठंड भी बढ़ जाएगी।

google news
Madhya pradesh hill station pachmarhi

4-5 दिन तक मौसम रहेगा शुष्क

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अगले चार-पांच दिन तक मौसम में खास पतला होने की संभावना है। इन दिनों शहर में सुबह शाम गुलाबी सर्दी का दौर भी चल रहा है। न्यूनतम तापमान में कभी एक से डेढ़ डिग्री की गिरावट आ रही है तो कभी उछाल देखा जा रहा है। अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है तो कभी गिरावट भी दर्ज की जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया मौसम का रुख इसी तरह से रहने की संभावना जताई जा रही है।

1 डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी

अधिकतम तापमान 32 पॉइंट टेबल को न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री दर्ज किया गया जो कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.1 और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। मौसम वैज्ञानिक एएस राव ने कहा कि अभी चार-पांच दिन मौसम किसी तरह से रहेगा। इसी के बाद बारे में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी जिससे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी।

मध्य प्रदेश में इस समय सर्द हवा शुरू हो चुकी है। सुबह शाम मौसम में गुलाबी ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में ठंड और अधिक बढ़ेगी जिससे लोगों को कहीं ना कहीं इस साल अधिक ठंड में परेशान होना पड़ेगा। हर साल के मुकाबले इस साल अधिक ठंड पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

google news