शेयर बाजार में दिखा रूस-यूक्रेन विवाद का असर, जानिए कितने अंक गिरा सेंसेक्स और निफ्टी

रूस और यूक्रेन के बीच अब जंग छिड़ गई है कई दिनों से चली आ रही तनावपूर्ण स्थिति अब युद्ध का रूप ले सकती है। इसका असर अब शेयर बाजार में भी देखने को मिला है। बाजार खुलते ही मार्केट में भय का माहौल नजर आया और बाजार गिरावट के साथ खुला है। गुरुवार को बाजार में बीएसई सेंसेक्स सेंसेक्स में गिरावट देखने को मिली, जहां 1813.1 अंक की गिरावट के साथ 55418.45 अंक तो वहीं एनएसई निफ्टी 514.40 अंक की गिरावट के साथ 16548.90 अंक के साथ गिरावट दर्ज की गई है।

google news

सेंसेक्स और निफ्टी इतने अंक तक लूढ़का

दरअसल गुरुवार को शेयर बाजार में रूस और यूक्रेन में युद्ध की स्थिति का असर देखने को मिल रहा है। भारत के शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट देखने को मिली है। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 1922.61 अंक की गिरावट के साथ 55309.45 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं सेंसेक्स 3.3 6% की गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट इस हफ्ते की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। वहीं निफ्टी 582.0 पॉइंट की गिरावट के साथ 64810 पर कारोबार कर रहा है निफ्टी में 3.40 1% की गिरावट देखी गई है।

इस हफ्ते की बात करें तो शेयर बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार, मंगलवार, बुधवा,र गुरुवार इन 4 दिनों में सेंसेक्स और निफ्टी में किसी भी तरह का उछाल देखने को नहीं मिला है। वहीं रूस युद्ध जैसी स्थिति के बाद शेयर बाजार में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे पहले हफ्ते में शुरू के कुछ दिनों में उछाल देखने को मिला था लेकिन अब लगातार शेयर बाजार निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बहरहाल शाम 5:00 बजे शेयर बाजार बंद होगा तब तक देखना ही होगा जिसमें कितना उछाल देखने को मिलता है और कहां तक कितने अंक की बढ़त के साथ यह बंद होता है और शुक्रवार को सप्ताह के अंतिम दिन किस स्तर पर यह कारोबार करेगा।

google news