जिस सरकारी स्कूल में पढ़ते थे मुख्यमंत्री शिवराज, अब देश की टॉप रैकिंग में पहुंची, देखे टॉप-10 सूची

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार शिक्षा के क्षेत्र में करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सवारने के लिए सीएम राइज स्कूल खोले गए हैं। सीएम राइज स्कूल में प्राइवेट स्कूल की तर्ज पर बच्चों को अच्छी और आधुनिक पढ़ाई कराई जा रही है। इस समय बढ़ती महंगाई के बीच आम व्यक्ति अपनी मोटी कमाई बच्चों की पढ़ाई में लगा देते हैं। आपको एजुकेशन वर्ल्ड नाम की एक संस्था के बारे में बता रहे हैं जो देश के टॉप 10 सरकारी स्कूलों की सूची में जारी है। खास बात यह है इसमें भोपाल का भी एक नाम शामिल है।

google news

मुख्यमंत्री से लेकर इन मंत्रीयों ने की पढ़ाई

मॉडल स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूल टीटी नगर भोपाल एजुकेशन वर्ल्ड की टॉप 10 स्कूलों की लिस्ट में नौवें नंबर पर शामिल है। इससे पहले देश के 8 स्कूल और बाद में मात्र एक स्कूल है। भोपाल के टीटी नगर में स्थित इस स्कूल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी शिक्षा हासिल की थी। यह मॉडल स्कूल सरकारी स्कूल है, लेकिन यहां के छात्र देश विदेश में प्रदेश और स्कूल का नाम रोशन कर चुके हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा यहां पर मंत्री प्रभु राम चौधरी, मंत्री विश्वास सारंग समेत कई नेताओं ने पढ़ाई की है।

प्रिंसिपल ने बच्चों और स्टाफ को दी बधाई

मॉडल स्कूल की प्रिंसिपल ने सभी स्टाफ स्टूडेंट और माध्यमिक शिक्षा मंडल को इस उपलब्धि के लिए बधाई भी प्रेषित की है। प्राचार्य रेखा शर्मा ने बताया कि मॉडल स्कूल में बच्चों के लिए कई तरह की सुविधाएं प्रदान की गई है जिसके माध्यम से अच्छी शिक्षा मिल सके और फिजिकल फिटनेस को लेकर साइकोलॉजी ज्ञान के लिए पूरी व्यवस्था कर दी गई है। इसकी बदौलत उन्हें अच्छी रैंक मिल पाई है।

रेखा शर्मा ने कहा कि हमारी टीम ने अच्छा काम किया है। स्कूल की बाथरूम के की साथ ही स्कूल में साफ-सफाई पाई गई स्मार्ट क्लासेस उन्होंने देखा और उससे तमाम चीजों का फोकस किया। इसके बाद आज इस स्कूल को टॉप 10 की सूची में शामिल किया गया है। हम बच्चों के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं और आगे भी यही प्रयास रहेगा।

google news

ये स्कूल है टॉप 10 की सूची में शामिल

अगर देश के टॉप 10 स्कूलों की सूची की बात करें तो इसमें ओडिशा महाराष्ट्र पश्चिम बंगाल पंजाब हरियाणा मध्य प्रदेश के स्कूल शामिल है। राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय सेक्टर 10 द्वारका दिल्ली, दिल्ली के राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय यमुना विहार, वर्ली सी फेस मुंबई पब्लिक इंग्लिश स्कूल मुंबई, जादवपुर विद्यापीठ कोलकाता समेत कई स्कूल शामिल है।