फिर औंधे मुंह गिरे सरिया के दाम, 7वें आसमान से सीधे 40 हजार रुपये प्रति क्विंटल गिरे, जानिए नया रेट

अगर आप घर बनाने का सोच रहे हैं तो आपके लिए बहुत ही अच्छा सुनहरा मौका है। घर बनाने में काम आने वाले सरिए के दाम लगातार गिरते जा रहे हैं। 2 महीने के अंदर सरिए की कीमत 40000 प्रति क्विंटल हो गई है। सरिया के दाम में लगातार गिरावट जारी है। पहले सरिए के दाम जहां 80000 से 90000 प्रति क्विंटल था। वहीं अब सरिया टूटकर 60,000 प्रति क्विंटल पहुंच गया है। जिससे लोगों को घर बनाने में अब अधिक खर्च नहीं करना पड़ेगा।

google news

3 साल बाद इतनी गिरी सरिए की कीमत

दरअसल सरकार के निर्यात शुल्क में वृद्धि के कारण सरिए की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। पिछले दिनों से लगातार सरिया की कीमत में गिरावट जारी है। कुछ महीने पहले जहां सरिया 80000 से 90000 प्रति क्विंटल था। वहां सरिया अब 60 हजार प्रति क्विंटल के भाव से मिल रहा है। जिसकी वजह से लोगों को अब घर बनाना महंगा नहीं पड़ेगा। इतने कम दाम 3 साल पहले सरिया के थे, बल्कि उससे भी कम हो गए हैं। ब्रांडेड सरिए के दाम भी गिर गए हैं। सरिया के दाम की बात करें तो 40000—45000 प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है।

सरिया के साथ कम हो गई सीमेंट की कीमत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार की तरफ से निर्यात पर शुल्क बढ़ा दी गई है। जिससे ज्यादा मुनाफा नहीं हो सका। वहीं इसका फायदा अब घर बनाने वाले लोगों को मिल रहा है। सरकार द्वारा निर्यात शुल्क कम करने पर सरिए के दाम गिर गए हैं जिसका लाभ अब आम जनता को मिल रहा है। इसके साथ ही सीमेंट और बालू रेत की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है।

कम हो गए लोहें के सरिए के दाम

बहरहाल लगातार गिरते सरिया के दाम की वजह से आम जनता में काफी खुशी है। लोग अपना घर बना सकते हैं। एक समय कुछ महीने पहले ऐसा था जब सरिया खरीदने में ही लोगों को अधिक महंगा पड़ता था। जिसकी वजह से कई लोगों ने घर बनाने का काम बंद कर दिया था, लेकिन एक बार फिर सरिए के दाम कम होने की वजह से इन लोगों की उम्मीद जागी है और फिर से घर का काम शुरू कर दिया गया है। हालांकि अभी लगातार और सरिए के दाम में गिरावट देखने को मिल सकती है।

google news