सोयाबीन और तेल की कीमतों में भारी गिरावट, आगामी समय में इतने गिर सकते है भाव, जानिए ताजा भाव

मध्य प्रदेश में इस समय बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता को राहत मिली है। दरअसल तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। एक समय सोया तेल की कीमत आसमान छू रही थी, लेकिन बिकवाली का दबाव अधिक होने की वजह से अब इसकी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। रिफाइंड सोया तेल की कीमत ढाई महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई है। व्यापारियों ने कहा गिरावट आने का मुख्य कारण सोयाबीन ऑयल और सूरजमुखी ऑयल पर आयात शुल्क को खत्म करने इंडोनेशिया और मलेशिया से सीपीओ पामोलिन की अधिक सप्लाई की उम्मीद की वजह से हुई है।

google news

सोयाबीन की कीमत में भारी गिरावट

दरअसल इस समय सोयाबीन का भाव 4 महीने के लो के आसपास गिरावट के स्तर पर है। आगामी समय में सोयाबीन 6000 रुपये तक गिर सकता है। अभी 6700 के आसपास बना हुआ है। सोयाबीन की फसल के 70 फ़ीसदी को उत्कृष्ट के रूप में दर्जा दिया है जो बाजार में उम्मीदों के अनुरूप है। तेल की कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। एक समय था सोया तेल की कीमत लगातार बढ़ती जा रही थी, लेकिन अब भाव कम होने की वजह से आम जनता को राहत मिली है।

जानिए तेल की कितनी गिरी कीमत

अगर इंदौर में मूंगफली तेल की कीमत की बात करें 1590 से 1610, इंदौर सोयाबीन सॉल्वेंट 1450 से 1455, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1470 से 1475 और मुंबई सोया रिफाइंड 1485 से मुंबई पाम तेल 1435, इंदौर पाम 1500, राजकोट तेलिया 2530 और गुजरात लूज 1570 से 1575 रुपए हैं। जानकारी मिल रही है कि बीते सत्र में सौदेबाजी की लिवाली की वजह से मलेशियाई पाम तेल वायदा कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिली है।

अगर बाजार में सरसों तिलहन की बात करें तो रायडा 6100, सरसों 6300 से 6500, सोयाबीन 6300 से 6700 क्विंटल रहा है। प्लांटों के सोयाबीन के भाव की बात करें तो बैतूल 6765 से 6700, प्रकाश 6800 सिवनी 6800 रुपये, कपास्या खली 60 किलो भर्ती बिना टैक्स भाव इंदौर में 2175, देवास में 2175, खंडवा में 2150, उज्जैन में 2175, अकोला में 3275, बुरहानपुर में 2150 ,इसके अलावा महाकाली सोयाबीन 6800, कास्ता 6700, सांवरिया 6800, रुचि 6650 का भाव रहा है।

google news