Madhya Pradesh में इस बार इन 2 दिशाओं से मानसून देगा दस्तक, इन जिलों में होगी पहली झमाझम बारिश

मध्य प्रदेश में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है, लेकिन जल्दी ही मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस बार मानसून 2 दिशाओं से प्रवेश करेगा जिसमें संस्कारधानी जबलपुर की तरफ से तो वहीं दूसरी ओर आर्थिक राजधानी इंदौर की तरफ से मानसून दस्तक देगा। जिसके बाद झमाझम प्रदेश में बारिश देखने को मिलेगी। हालांकि कई जिलों में पहली बारिश एक दिन देरी से होगी। केरल में मानसून दस्तक देने के बाद कुछ दिनों बाद ही मध्यप्रदेश में मानसून आता है। ऐसे में पश्चिम बंगाल की खाड़ी से और अरब सागर से एक साथ उठकर मध्य प्रदेश की और बादल बढ़ रहे हैं।

google news

15 जून को मानसून की होगी पहली बारिश

बता दें कि इस साल कड़ाके की ठंड और भीषण गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी थी, लेकिन जल्दी ही मध्य प्रदेश में मानसून दस्तक दे देगा। मौसम विभाग की माने तो इस बार इंदौर और जबलपुर की तरफ से मध्य प्रदेश में मानसून प्रवेश करेगा। वहीं इस बार बारिश भी झमाझम होगी। इसके साथ ही जानकारी मिली है कि राजधानी भोपाल में 15 जून को मानसून की पहली बारिश होगी ।वहीं 20 जून 2022 तक प्रदेश के पूरे आसमान पर मानसून के बादल छाए रहेंगे।

इन जिले में होगी झमाझम बारिश

इस समय मध्य प्रदेश में प्री मानसून एक्टिवेट है जिसकी वजह से कई जिलों में बारिश देखने को मिली है। बीते दिनों प्री मानसून की वजह से सतना जिले में आंधी और तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई थी। इसके अलावा कई जिलों में भी बारिश देखने को मिली है जिससे लोगों ने कहीं ना कहीं गर्मी से थोड़ी राहत की सांस ली है। मौसम विभाग की मानें तो संस्कारधानी जबलपुर और शहडोल संभाग के सभी जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने के साथ ही बिजली गिरने की आशंका जताई जा रही है।

जानिए कब दस्तक देगा मानसून

भोपाल मौसम केंद्र द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि आंधी तूफान और बिजली गिरने की संभावना के साथ ही बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा रीवा, सागर ,चंबल संभाग के जिलों के साथ ही दतिया नर्मदापुरम में हल्की बारिश होने और बिजली गिरने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 15 जून के बाद मध्य प्रदेश में मानसून कब तक देगा। जिससे इस बार प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

google news