मध्यप्रदेश के इस शख्स की अनूठी पहल, बेटी के पहले जन्मदिन पर लोगों को फ्री में खिलाए 1 लाख गोलगप्पे, दिया ये संदेश

गोलगप्पे खाने का शोक किसे नहीं होता है। गोलगप्पे खाने वालों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार इलाके के रहने वाले एक पिता ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर शहर वासियों को एक लाख से अधिक गोलगप्पे फ्री में खिलाए हैं। इस मौके पर शहर के विधायक रामेश्वर शर्मा भी मौके पर पहुंचे हैं और अपने हाथों से लोगों को गोलगप्पा खिलाते हुए नजर आ रहे हैं।

google news

बेटी के जन्म पर खिलाएं थे 50 हजार गोलगप्पे

दरअसल मध्यप्रदेश में ’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ पहल का असर अब सीधे तौर पर देखा जा रहा है। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के द्वारा बेटियों के लिए कई तरह की योजना चलाई जा रही है। आज आलम यह है हर घर में एक या दो बेटियां जरूर है। ऐसे में अब हम एक राजधानी भोपाल के ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी बेटी के पहले जन्मदिन के मौके पर पूरे शहर वासियों को फ्री में गोलगप्पे खिलाए हैं। बता दें कि पिछले साल जब उनकी बेटी का जन्म हुआ तो इस खुशी में इसी शख्स ने फ्री में 50000 गोलगप्पे खिलाए थे, लेकिन जब उसका जन्मदिन मनाया तो एक लाख से अधिक गोलगप्पे लोगों को खिलाएं हैं।

बेटी के पहले जन्मदिन पर खिलाए 1 लाख गोलगप्पे

हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं वहां राजधानी भोपाल के कोलार इलाके के रहने वाले अंचल गुप्ता है। जिनकी बेटी का जन्म बीते साल हुआ था इनके घर में बेटी होने के बाद परिवार में इतनी खुशी आ गई कि उन्होंने अपनी बेटी के जन्मदिन पर एक लाख से अधिक गोलगप्पे खिलाए हैं। अपनी बेटी के पहले जन्मदिन की खुशी सबके साथ साझा करने और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के मकसद से अंचल ने 1 लाख 1 हजार गोलगप्पे फ्री खिलाए हैं। इस मौके पर स्थानीय लोगों के अलावा कोलार मेन रोड से गुजरने वाले लोगों ने भी फ्री गोलगप्पे का लुत्फ उठाया है।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी खिलाए गोलगप्पे

कोलार के स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा को जब इस बात की जानकारी लगी तो वहां गोलगप्पे के स्टाल पर पहुंचे और आंचल की बेटी को आशीर्वाद देते हुए लोगों को गोलगप्पे खिलाते हुए नजर आए। विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी इस दौरान लोगों को अपने हाथों से गोलगप्पे खिलाए हैं। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे कई लोग हैं जो बेटियों को बोझ समझते हैं, लेकिन इस तरह की पहल से समाज में अच्छा संदेश जाएगा और लोग अपनी बेटियों को बोझ नहीं समझेंगे। इसी जागरूकता के लिए मैंने फ्री में गोलगप्पे खिलाने की पहल शुरू की है।

google news