मध्यप्रदेश में मतदान को लेकर ये कैसा जुनून, व्हीलचेयर से गांव की सरकार चुनने पहुंचीं 95 साल की ये महिला, देखें वीडियों

मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान शनिवार को हो रहा है। सुबह से ही मतदाता लाइन में लगकर अपनी गांव की सरकार को चलाने के लिए एक अच्छे प्रत्याशी के चयन करने के लिए मतदान कर रहे है। इस दौरान प्रदेश भर के मतदाताओं में अपने प्रत्याशियों को सुनने के लिए काफी उत्साह नजर आ रहा है। पोलिंग बूथ पर भी मतदाता बड़े उत्साह से मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी बीच देवास जिले की ग्राम पंचायत रेहमानपुरा में मतदाताओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है। बता दें की यह ग्राम पंचायत नामांकन दाखिल होने के बाद से ही काफी चर्चा में रही है। यहां पर मतदान में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

google news

इस दिव्यांग महिला में मतदान को लेकर जुनून

दरअसल सुबह 7:00 बजे से शुरू हुई वोटिंग में बड़े उत्साह के साथ लोग अपने प्रत्याशियों को चुनने के लिए उनके चुनाव चिन्ह पर मतदान कर रहे हैं। इसी बीच 95 साल की एक महिला जो कि चल फिर नहीं सकती है, लेकिन उनके अंदर मतदान करने को लेकर इतना उत्साह नजर आया कि वहां व्हीलचेयर से मतदान केंद्र पहुंची है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

95 साल की महिला ने किया अपने मत का प्रयोग

दरअसल शनिवार को हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। सुबह से पोलिंग बूथ पर मतदाता लाइन लगाकर मतदान कर रहे हैं। इसी बीच देवास जिले की ग्राम पंचायत रेहमानपुरा में कांटे की टक्कर चल रही है। यहां पर युवा, बुजुर्गों से लेकर दिव्यांगों तक मतदान करने में उत्साह दिखा रहे है। इसी बीच एक 95 साल की बुजुर्ग महिला मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पहुंची है। महिला ठीक से चल भी नहीं पा रही है, लेकिन फिर भी अपने प्रत्याशी को चुनने के लिए अपना मत का प्रयोग करने पहुंची है।

लाइन में लग कर लोग कर रहे मतदान

95 साल की इस महिला का वीडियो और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर से पहुंची इस महिला को कुछ लोग व्हीलचेयर धक्का देकर उन्हें मतदान केंद्र तक लेकर जा रहे हैं। रेहमानपुरा की ग्राम पंचायत में पंचायत चुनाव के मतदान में कांटे की टक्कर नजर आ रही है। सुबह 7:00 बजे से हो रहे मतदान दोपहर 3:00 बजे खत्म हो जाएगा और शाम 5:00 बजे इसका रिजल्ट भी आ जाएगा ।अभी तक मतदान कई प्रतिशत तक हो चुका है। ऐसे में इस महिला के जुनून को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस बार चुनाव परिणाम कुछ अलग ही नजर आने वाले हैं।

google news

महिला का वीडियो जमकर बटोर रहा सुर्खिया

बहरहाल पंचायत चुनाव का पहला चरण है अभी दो चरण और भी बाकी है। ऐसे में 95 साल की इस महिला के मतदान करने का जुनून अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। लोग इस महिला के इस जुनून को देखकर कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। महिला का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।